तेहरान और वाशिंगटन के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त रणनीति रंग लाती दिख रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अमेरिकी नाकेबंदी ने ईरान की अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है।
अमेरिका की सख्ती के कारण ईरान को करीब 5 अरब डॉलर (लगभग 40 हजार करोड़ रुपये) के तेल राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिकी नौसेना ने ईरान के 40 से अधिक जहाजों को वापस लौटने पर मजबूर किया है।
वर्तमान में 31 तेल टैंकर, जिनमें करीब 53 मिलियन बैरल ईरानी तेल लदा है, खाड़ी में फंसे हुए हैं। इन टैंकरों का कुल मूल्य 4.8 अरब डॉलर आंका गया है। साथ ही, अमेरिका ने दो ईरानी जहाजों को अपने कब्जे में भी ले लिया है।
ईरान के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती तेल को स्टोर करने की है। तटों पर जगह न होने के कारण पुराने टैंकरों को ही फ्लोटिंग स्टोरेज के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह नाकेबंदी जारी रही, तो ईरान को मजबूरन तेल उत्पादन रोकना पड़ेगा। यह उसकी पहले से जूझ रही अर्थव्यवस्था के लिए एक आत्मघाती कदम साबित हो सकता है।
इस पूरे प्रकरण में पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। समुद्री रास्ता बंद होने के बाद, पाकिस्तान ने ईरान के साथ 6 व्यापारिक कॉरिडोर खोल दिए हैं। यह जमीनी रास्ते ईरान के लिए एक जीवनरेखा की तरह काम कर रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इस बारे में पूछे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्हें पाकिस्तान की इन गतिविधियों की पूरी जानकारी है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तारीफ भी की।
जानकारों का मानना है कि ट्रंप की यह चुप्पी सोची-समझी हो सकती है। संभव है कि अमेरिका, पाकिस्तान के जरिए ईरान को एक सीमित वेंटिलेशन देकर उसे एक नई डील के लिए मजबूर करना चाहता हो।
अमेरिकी घेराबंदी से बचने के लिए ईरान भी नई रणनीतियां अपना रहा है। कई ईरानी टैंकर अब पाकिस्तान और भारत के तटों के करीब से होते हुए मलेशिया के मलक्का स्ट्रेट की ओर रुख कर रहे हैं, ताकि वहां से तेल को चीन तक पहुंचाया जा सके।
ईरान सिर्फ दबाव नहीं झेल रहा, बल्कि वह लगातार नए व्यापारिक गलियारे खोजकर अमेरिकी प्रतिबंधों को धता बताने की कोशिशों में जुटा है। यह साफ है कि होर्मुज में जारी रस्साकशी अब एक बड़े रणनीतिक खेल में बदल चुकी है।
JUST IN - Trump praises Pakistan
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) May 1, 2026
Reporter: Pakistan has opened land routes with Iran... Are you aware of it?
Trump: I know everything about it. Are you from Pakistan?
Reporter: No, I’m American.
Trump: I have great respect for Pakistan, Field Marshal and Prime Minister pic.twitter.com/hIsyfd251n
स्पीड ब्रेकर बना जहाज का रनवे , स्कूटी सवार लड़की के साथ हुआ खतरनाक हादसा!
राजा रघुवंशी मर्डर केस: मुख्य आरोपी राज कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज, जेल में ही कटेगी रात
वैभव सूर्यवंशी के साथ बदसलूकी पड़ी भारी, BCCI ने 6 फुट 8 इंच के गेंदबाज को सिखाया सबक
मास्साब दो दिना से चढ़ रओ है बुखार... छात्र की देसी एप्लीकेशन पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!
कोहली-रोहित भी नहीं कर सके ऐसा: यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल इतिहास में रचा अनोखा कीर्तिमान
स्ट्रॉन्ग रूम विवाद: सुवेंदु अधिकारी का ममता पर तीखा हमला, बोले- हार के डर से रचा जा रहा नाटक
15 साल के वैभव को बोल्ड कर ट्रोल हुए काइल जेमिसन, अजीबोगरीब रिएक्शन पर भड़के फैंस
# जबलपुर क्रूज हादसा: लापरवाही पर सीएम मोहन का कड़ा प्रहार, 5 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज
1 साल से पहले बच्चों को मोबाइल देना खतरनाक: AIIMS की स्टडी में ऑटिज्म का बड़ा खतरा
अब टोल पर रुकने का झंझट खत्म: भारत में शुरू हुआ पहला बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम