पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राज्य का सियासी पारा सातवें आसमान पर है। 4 मई को होने वाली मतगणना से ठीक पहले कोलकाता में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर जमकर बवाल हुआ।
टीएमसी ने स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी का आरोप लगाया, जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के आरोपों को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा, यह सब केवल एक ड्रामा है, जिसका कोई आधार नहीं है। टीएमसी बुरी तरह चुनाव हार रही है और सत्ता से बाहर होने के डर से बौखला गई है।
अधिकारी ने आगे कहा कि टीएमसी ने राजनीति को पेशा बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत से कहीं अधिक सीटें जीतने जा रही है।
स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर गुरुवार देर रात तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोलकाता पुलिस ने खुदीराम अनुशीलन केंद्र और सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास धारा 163 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी है।
नए आदेश के तहत स्ट्रॉन्ग रूम के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही जुलूस, प्रदर्शन और हथियार ले जाने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ है। इस बार राज्य में रिकॉर्ड 91 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है, जो जनता के भारी उत्साह को दर्शाता है।
फिलहाल, मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब पूरी निगाहें 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि राज्य की सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी।
*#WATCH | West Bengal Elections | Kolkata: On strong room controversy and TMC s allegations of vote tampering, West Bengal LoP Suvendu Adhikari says, This is all a drama. There is no ground reality to it. This is unnecessary. They are doing this for publicity. There is no need to… pic.twitter.com/QoREvcaStC
— ANI (@ANI) May 1, 2026
# असम में सियासी पारा गर्म: कांग्रेस का आरोप- चोरी के दम पर जीतना चाहती है बीजेपी
विवादों को छोड़ हंसी के मंच पर साथ: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया का द ग्रेट इंडियन कपिल शो में धमाका
जम्मू: निर्माणाधीन पुल ढहा, मलबे में दबे मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बुद्ध पूर्णिमा 2026: करुणा और शांति का महापर्व, जानें क्यों खास है यह दिन
ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर: केएल राहुल ने सबको पछाड़ा, टॉप-5 में मचा हड़कंप
BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO परीक्षा रद्द, धांधली करने वाले 32 अभ्यर्थी ब्लैकलिस्ट
जयपुर में दिल्ली का ऐतिहासिक धमाका: राजस्थान को 7 विकेट से हराकर रचा सबसे बड़ा रन चेज का इतिहास
टेक्सास में बड़ा विमान हादसा: सेसना 421C हुआ क्रैश, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का मिसिंग लिंक शुरू: अब सफर में कम होगा 30 मिनट का समय, जानें क्या है खास
15 साल के वैभव को बोल्ड कर ‘अहंकारी’ बने जैमीसन? सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास