बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।
क्या हुई थी गड़बड़ी? आयोग के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों और अभ्यर्थियों ने ब्लूटूथ और अन्य अवैध उपकरणों के माध्यम से परीक्षा में कदाचार करने की कोशिश की थी। हालांकि, जिला प्रशासन की मुस्तैदी के कारण इन प्रयासों को समय रहते पकड़ लिया गया। इस मामले में तुरंत FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
32 अभ्यर्थियों पर लगाया गया प्रतिबंध जांच में 32 अभ्यर्थियों को परीक्षा में गड़बड़ी करने और साजिश रचने का दोषी पाया गया है। BPSC ने इन सभी उम्मीदवारों को भविष्य में आयोजित होने वाली आयोग की सभी परीक्षाओं में बैठने से प्रतिबंधित (Blacklist) कर दिया है। यह कदम परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
पेपर लीक की खबरों का खंडन आयोग ने सोशल मीडिया पर चल रही पेपर लीक की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। BPSC ने स्पष्ट किया है कि जांच में प्रश्न पत्र या उसकी सीरीज लीक होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। गड़बड़ी केवल कुछ चुनिंदा केंद्रों तक सीमित थी, जिसे प्रशासन ने प्रभावी ढंग से रोक दिया था।
कौन-कौन सी परीक्षाएं रद्द हुईं? आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार:
इन परीक्षाओं की नई तिथियों की घोषणा आयोग द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न देने की सलाह दी गई है।
प्रेस विज्ञप्ति #BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #AEDO #BPSCPressRelease #PressRelease #AEDOExam #BPSCAEDO pic.twitter.com/nw9rLIkKrC
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) May 1, 2026
NEET UG 2026: ड्रेस कोड से लेकर बायोमेट्रिक तक, परीक्षा हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये नए नियम
हरिद्वार: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर मचा बवाल, महिला की हरकत देख भड़के श्रद्धालु
बंगाल चुनाव 2026: स्ट्रॉन्ग रूम में खेल का बड़ा खुलासा, 6 अधिकारी सस्पेंड
जबलपुर क्रूज हादसा: कितनी और जानें जाएंगी? सोनू सूद ने सिस्टम पर खड़े किए कड़े सवाल
बूढ़ी सास की छाती पर बैठकर बहू ने बरसाए घूंसे, तमाशा देखते रहे घरवाले; वीडियो हुआ वायरल
मैदान पर हवा में लहराया बल्ला: रवींद्र जडेजा के मजाक से बाल-बाल बचे कुलदीप यादव!
अचानक गूंजे मोबाइल, स्क्रीन पर फ्लैश हुआ इमरजेंसी अलर्ट : घबराएं नहीं, यह है भारत की नई सुरक्षा ढाल
फरेरा का खौफ: जिसने निकाला, उसी की धज्जियां उड़ाकर बदला लिया; 14 गेंदों में मचाई तबाही
मिचेल स्टार्क की दहाड़: वापसी करते ही तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल का किया काम तमाम
बिहार में आंधी-तूफान का अलर्ट: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 4 मई को रहें सावधान