जबलपुर के बरगी डैम में हाल ही में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है और सरकार से सुरक्षा नियमों को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की है।
जबलपुर के खमरिया आइलैंड के पास बरगी डैम में टूरिस्ट से भरी एक क्रूज बोट अचानक तेज तूफान और हवाओं के कारण अपना संतुलन खो बैठी। नाव में 29 पर्यटक सवार थे, जो देखते ही देखते पानी में समा गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार के बीच बचाव कार्य शुरू किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) टीम मौके पर पहुंची। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। अभी भी करीब 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। घायलों का इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा, बिहार में नाव दुर्घटना हुई, फिर वृंदावन में और अब मध्य प्रदेश में! आखिर कितनी और जानें जाएंगी? उन्होंने सरकार से सख्ती बरतने की अपील करते हुए दो मुख्य मांगें रखीं:
घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। स्थानीय एमएलए और मंत्री ने आश्वासन दिया है कि यदि क्रूज कंपनी की लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। क्रूज के कैप्टन को सुरक्षित बचा लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। नियम-कानून कागजों पर तो पर्याप्त हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन हादसों के रूप में सामने आती है। अब देखना यह है कि क्या सरकार सोनू सूद की इस अपील को गंभीरता से लेते हुए भविष्य के लिए कोई ठोस नीति तैयार करती है या यह हादसा भी केवल एक आंकड़ा बनकर रह जाएगा।
*A while ago I tweeted about the Bihar boat tragedy, urging life jackets for every passenger. Then came Vrindavan… and now Madhya Pradesh, more lives lost the same way. How many more? It’s time to make it mandatory: no boat should leave without every passenger wearing a life… pic.twitter.com/M8wC3Grmz0
— sonu sood (@SonuSood) May 1, 2026
क्या एमएस धोनी को नमाज की सलाह देने पर टीम से निकाले गए समीर रिजवी? जानें वायरल दावे की सच्चाई
मास्साब दो दिना से चढ़ रओ है बुखार... छात्र की देसी एप्लीकेशन पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!
क्या भारत तैयार है सुदर्शन चक्र से? जानिए कब तक देश को मिलेगा अभेद्य सुरक्षा कवच
महाराष्ट्र का विजन 2047: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी और 50 लाख नौकरियों का मेगा प्लान
मजदूर दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: श्रमिकों को सेफ्टी किट, स्किल ट्रेनिंग और फीस माफी की सौगात
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टीएमसी की पहली प्रतिक्रिया, सांसद सौगत राय ने बताई यह मुख्य वजह
NEET UG 2026: ड्रेस कोड से लेकर बायोमेट्रिक तक, परीक्षा हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये नए नियम
मेरी सफलता के पीछे राहुल द्रविड़ हैं : PSL स्टार के बयान ने मचाई हलचल
# जबलपुर क्रूज हादसा: लापरवाही पर सीएम मोहन का कड़ा प्रहार, 5 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज
एक दिन: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की, पहले दिन ही हुआ बुरा हाल