बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 2 मई से 4 मई के बीच तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
2 मई: पूरे राज्य में येलो अलर्ट पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 मई को बिहार के लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पश्चिम चंपारण से लेकर भागलपुर और गया तक के जिले शामिल हैं। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
3 मई: कुछ जिलों को मिल सकती है राहत मौसम विभाग के मुताबिक, 3 मई को बिहार के पांच जिलों—बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में मौसम सामान्य रह सकता है। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट बना रहेगा और लोगों को खराब मौसम से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
4 मई: ऑरेंज अलर्ट से बढ़ेगा खतरा सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत 4 मई को है। विभाग ने राज्य के 20 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश जिले शामिल हैं। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जो सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।
सुरक्षा के उपाय मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज आंधी और गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों। कच्ची दीवारों और जर्जर मकानों से दूर रहें। यदि आप बाहर हैं, तो किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें और खेतों में काम करने से बचें। बिजली कड़कने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम से कम करें।
*मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/0tjBfa06AU
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) May 1, 2026
PSL 2026: आखिरी ओवर में 6 रन का बचाव, इस युवा गेंदबाज ने दिलाई टीम को फाइनल की टिकट
# जबलपुर क्रूज हादसा: लापरवाही पर सीएम मोहन का कड़ा प्रहार, 5 अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत सामने खड़ी थी फिर भी क्यों नहीं जागा स्टाफ? सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो
बंगाल चुनाव: डायमंड हार्बर और मगराहाट में पुनर्मतदान, EVM खराबी और सियासी टकराव के बीच वोटिंग जारी
# असम में सियासी पारा गर्म: कांग्रेस का आरोप- चोरी के दम पर जीतना चाहती है बीजेपी
बूढ़ी सास की छाती पर बैठकर बहू ने बरसाए घूंसे, तमाशा देखते रहे घरवाले; वीडियो हुआ वायरल
15 साल के वैभव सूर्यवंशी से खौफ खा गए काइल जैमिसन, बोले- कभी नहीं सोचा था कि...
आप सांसद संदीप पाठक के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पिछले दरवाजे से बाहर निकले वीडियो में कैद
क्या आपके फोन पर भी बजी खतरे की घंटी? घबराएं नहीं, जानिए सरकार ने क्यों भेजा ये अलर्ट
AAP से BJP में शामिल हुए संदीप पाठक पर गिरी गाज, गिरफ्तारी की तलवार और गंभीर धाराओं में केस दर्ज