जबलपुर के बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे का एक नया वीडियो सामने आया है, जो चीख-पुकार और मौत के उन आखिरी लम्हों की गवाही दे रहा है। चंद मिनटों की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि पानी तेजी से जहाज के अंदर भरने लगा और देखते ही देखते क्रूज लहरों में समा गया। यह वीडियो सुरक्षा मानकों की उस भयानक अनदेखी को उजागर करता है, जिसने कई लोगों की जान ले ली।
वीडियो में सबसे चौंकाने वाला खुलासा लाइफ जैकेट को लेकर हुआ है। जिस समय क्रूज डूब रहा था, कर्मचारी हड़बड़ी में उन गांठों को खोलने की कोशिश कर रहे थे, जिनमें जैकेटें बंद थीं। नियम के मुताबिक लाइफ जैकेट यात्रियों की पहुंच में होनी चाहिए थी, लेकिन आपदा के वक्त वे सीलबंद स्टोरेज में कैद थीं। यात्रियों के संघर्ष के बावजूद उन्हें समय पर सुरक्षा उपकरण नहीं मिले।
हादसे के पीछे लापरवाही का एक बड़ा कारण क्षमता से अधिक यात्रियों का होना है। 29 लोगों की क्षमता वाले इस क्रूज पर 40 से ज्यादा पर्यटक सवार थे। सबसे गंभीर बात यह है कि मौसम विभाग ने पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद क्रूज को पानी में उतारने की अनुमति देना प्रशासन की बड़ी चूक है।
हादसे के शिकार लोगों का कहना है कि जब नाव पलट रही थी, तब ऑपरेटर मदद करने के बजाय केवल शांत बैठने की सलाह दे रहे थे। प्रशासन की सुस्ती का आलम यह था कि शाम 6:15 बजे सूचना मिलने के बाद पहली रेस्क्यू टीम का वाहन तक स्टार्ट नहीं हुआ। यदि स्थानीय मछुआरे और किसान मौके पर न पहुंचते, तो हताहतों का आंकड़ा और भी भयावह हो सकता था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे मध्य प्रदेश में क्रूज, मोटरबोट और वाटर स्पोर्ट्स के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब पूरे प्रदेश में सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य कर दिया गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में क्रूज पायलट, हेल्पर और टिकट प्रभारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, रिसॉर्ट मैनेजर को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे के बाद बरगी डैम से नौ शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 29 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सरकार ने मामले की जांच के लिए एक हाई-लेवल समिति गठित की है, जो यह पता लगाएगी कि चेतावनी के बावजूद क्रूज को पानी में जाने की अनुमति किसने दी।
*लापरवाही की हद है, बरगी डैम हादसे में जब नाव डूबने लगी तब लाइफ़ जैकेट बांटे जाने लगे pic.twitter.com/LYkBLVBgTd
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) May 2, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: रेयांश की एंट्री से हिला शांति निकेतन, तुलसी के सामने खड़ा हुआ अतीत
शादी में नहीं बुलाया तो चाचा का अनोखा बदला , दूल्हे के घर के दरवाजे ही वेल्ड कर दिए!
बिहार में मौसम का डबल अटैक : 4 से 6 मई तक आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट
कोहली-रोहित भी नहीं कर सके ऐसा: यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल इतिहास में रचा अनोखा कीर्तिमान
महाराष्ट्र HSC रिजल्ट 2026: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें क्या रहा आपका पासिंग परसेंटेज
PM इंटर्नशिप स्कीम: पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं 9,000 रुपये, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
कक्षा 9 की नई NCERT किताबें: कहां और कैसे मिलेंगी? जानें पूरी जानकारी
रांची के 7 साल के ईशांक ने रचा इतिहास: 29 किमी लंबी पाक स्ट्रेट तैरकर बने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक
ईरान में बड़ा धमाका: बम निष्क्रिय करते समय IRGC के 14 जवानों की दर्दनाक मौत
15 साल के वैभव को बोल्ड कर ट्रोल हुए काइल जेमिसन, अजीबोगरीब रिएक्शन पर भड़के फैंस