महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 12वीं (HSC) कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल पासिंग प्रतिशत 89.79% दर्ज किया गया है।
अधिकारित आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल के 91.88% की तुलना में इस बार परिणामों में 2.09% की गिरावट देखी गई है।
इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 14,44,713 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14,33,058 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 12,86,843 छात्रों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विभागीय स्तर पर देखें तो कोंकण डिवीजन ने इस बार भी बाजी मारते हुए राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
परिणामों में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.15% रहा है, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 86.80% दर्ज किया गया है।
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स mahresult.nic.in, mahahsscboard.in, mahahsscboard.org या hscresult.mkcl.org पर देख सकते हैं।
आप अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker ऐप या digilocker.gov.in के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं:
STORY | Maharashtra Class 12 results declared: 89.79 pc pass; girls outshine boys
— Press Trust of India (@PTI_News) May 2, 2026
The Maharashtra State Board on Saturday declared the Class 12 examination results with an overall pass percentage of 89.79 per cent, as girls once again outshone boys in the state-wide tally.… pic.twitter.com/aEwXW4EDuc
राम चरण की पेड्डी का धमाका: आईपीएल खत्म होते ही सिनेमाघरों में मचेगा कोहराम
मैदान पर बाबा जी का ठुल्लू और स्कोरबोर्ड की जंग: विराट-गिल की मस्ती का वीडियो वायरल
मानसून से पहले मुंबई में सख्त एक्शन: मेयर रितु तावड़े ने ठेकेदारों को लगाई फटकार
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत सामने खड़ी थी फिर भी क्यों नहीं जागा स्टाफ? सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो
# 2 सेकंड का सब्र नहीं था, पर बदतमीजी दिखाने का पूरा वक्त था: सिक्योरिटी गार्ड के साथ शर्मनाक हरकत
पापा के साथ नन्ही परी की सुरीली जुगलबंदी, कैसे हुआ गाने पर बच्ची का अंदाज देख फिदा हुए लोग
राम चरण की पेड्डी की रिलीज डेट का ऐलान, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान
टेक्सास में बड़ा विमान हादसा: सेसना 421C हुआ क्रैश, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल की सत्ता का एग्जिट पोल और बांग्लादेश की संसद में मचा हड़कंप!
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने वाला है: 48 घंटों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट