साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी (Peddi) की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है। लंबे समय से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी यह फिल्म अब 4 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आईपीएल के ठीक बाद महा-रिलीज की तैयारी मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के लिए आईपीएल सीजन (31 मई को समापन) के ठीक बाद का समय चुना है। जानकारों का मानना है कि क्रिकेट के खुमार के उतरते ही दर्शकों का पूरा ध्यान सिनेमाघरों की ओर होगा, जिससे पेड्डी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिल सकती है।
म्यूजिक का जादू पहले ही सिर चढ़कर बोल रहा है फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसके गानों ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। ए. आर. रहमान के संगीत से सजे फिल्म के गाने चिकिरी चिकिरी ने 200 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। इसके बाद रिलीज हुए दूसरे गाने राय राय रा रा को भी दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिससे फिल्म को लेकर हाइप अपने चरम पर है।
दिग्गज कलाकारों से सजी स्टारकास्ट पेड्डी केवल राम चरण के स्टारडम पर ही नहीं, बल्कि इसकी दमदार कास्ट पर भी टिकी है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर जाह्नवी कपूर नजर आएंगी, जबकि जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं।
तकनीकी टीम बना रही है विजुअल ट्रीट फिल्म को भव्यता देने के लिए एक बेहतरीन तकनीकी टीम को जोड़ा गया है। सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु ने संभाली है, वहीं एडिटिंग की कमान नवीन नूली ने संभाली है। अविनाश कोल्ला के सेट डिजाइन फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाने का वादा करते हैं। वृद्दि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी पेशकश मानी जा रही है।
Grit is his story. Determination is his weapon 🔥#PEDDI WORLDWIDE RELEASE ON 4th JUNE, 2026 ❤️🔥
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) May 1, 2026
Mega Power Star @AlwaysRamCharan @NimmaShivanna #JanhviKapoor @BuchiBabuSana @arrahman @RathnaveluDop @artkolla @NavinNooli @bomanirani @IamJagguBhai @divyenndu @vriddhicinemas… pic.twitter.com/nhw1GB4fUS
15 साल के वैभव सूर्यवंशी से खौफ खा गए काइल जैमिसन, बोले- कभी नहीं सोचा था कि...
PSL 2026: आखिरी ओवर में हुनैन शाह का चमत्कार, हैदराबाद किंग्समेन ने रोमांचक मुकाबले में इस्लामाबाद को हराया
फरेरा का खौफ: जिसने निकाला, उसी की धज्जियां उड़ाकर बदला लिया; 14 गेंदों में मचाई तबाही
हवा में लटकी मौत से जंग: परिवार का पेट पालने के लिए जान जोखिम में डाल रहा मजदूर
शादी में नहीं बुलाया तो चाचा का अनोखा बदला , दूल्हे के घर के दरवाजे ही वेल्ड कर दिए!
क्या नतीजों से पहले ही घबरा गईं ममता? 9 मिनट के वीडियो से खड़ी हुई नई बहस
बंगाल में चुनावी नतीजों से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा: पुनर्मतदान जारी, सुप्रीम कोर्ट में आज काउंटिंग पर सुनवाई
नीतेश राणे का अबू आजमी को करारा जवाब: मदरसों में अनिवार्य हो मराठी, कल की अज़ान भी मराठी में दें
IPL 2026: रायपुर में विराट कोहली का जलवा, RCB के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत के सामने लाइफ जैकेट तलाशते यात्री, सुरक्षा दावों की खुली पोल