मुंबई: मानसून के आने में अब कुछ ही समय शेष है, जिसे देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। शहर में जलभराव की पुरानी समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए शनिवार को मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने खुद मोर्चा संभाला और शहर के विभिन्न नालों की सफाई का जमीनी निरीक्षण किया।
लक्ष्य से बहुत पीछे काम निरीक्षण के दौरान मेयर ने वसंतदादा कॉलेज के पास माहूल नाले की स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई। यहां 3,364 मीट्रिक टन गाद निकालने का लक्ष्य था, लेकिन ठेकेदार की सुस्ती के चलते अब तक मात्र 869 मीट्रिक टन गाद ही निकाली गई है। काम की इस धीमी रफ्तार को देखते हुए मेयर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को फटकार लगाई और कार्य में तत्काल तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।
डिजिटल निगरानी की नई पहल सफाई कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए BMC अब एक नई तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। नाला सफाई स्थलों पर डिजिटल डैशबोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे रियल-टाइम में यह पता चल सकेगा कि कितनी गाद निकाली गई है और काम की प्रगति क्या है। इससे काम में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लग सकेगी।
सड़कों की मरम्मत और गुणवत्ता पर जोर मेयर ने चेंबूर के एम-वेस्ट वार्ड में जारी सड़क निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की सुंदरता के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता (Quality) पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई की प्रथम सेवक होने के नाते नागरिकों को सहूलियत देना उनकी पहली प्राथमिकता है और वे किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगी।
समयबद्ध काम का भरोसा मेयर रितु तावड़े ने इस बात पर जोर दिया कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल की गई ये विशेष तैयारियां मुंबईवासियों को जलभराव की वार्षिक समस्या से काफी हद तक राहत दिलाएंगी। BMC के तमाम विभागों को भी आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है ताकि मानसून के दौरान जनजीवन अस्त-व्यस्त न हो।
दि. ०२ मे २०२६
— Ritu Tawde (@TawdeRitu) May 2, 2026
दिवसाची सुरुवात, लोकसेवेच्या कार्यातून! 🌅
आज सकाळी एम-पश्चिम विभागातील रस्ता क्रमांक २१, गीता भवन हॉटेल परिसर (चेंबूर पूर्व) येथे प्रत्यक्ष भेट देऊन रस्त्याच्या कामाच्या सद्यस्थितीची पाहणी केली.
नागरिकांना दैनंदिन प्रवासात होणारा त्रास लक्षात घेता, या… pic.twitter.com/yAsmoyFYO8
15 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ मैदान पर बदतमीजी, BCCI ने काइल जैमीसन को दी कड़ी सजा
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में रिकॉर्ड उछाल: क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा इसका सीधा असर?
क्या गिरफ्तार होंगे संदीप पाठक? AAP छोड़ BJP में गए सांसद की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत के सामने लाइफ जैकेट तलाशते यात्री, सुरक्षा दावों की खुली पोल
बरगी डैम क्रूज हादसा: मौत को करीब से देख चीख पड़े 30 पर्यटक, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
फरेरा का खौफ: जिसने निकाला, उसी की धज्जियां उड़ाकर बदला लिया; 14 गेंदों में मचाई तबाही
दिल्ली: कड़कड़डूमा में डिप्टी मेयर का एक्शन मोड, अवैध कब्जों पर चला MCD का बुलडोजर
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 9 सीटों पर निर्विरोध जीत की राह साफ, जानिए किसने मारी बाजी
हरिद्वार: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर बवाल, महिला ने दी मंत्रालय में होने की धौंस
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती : अखिलेश के तंज पर यूपी की सियासत में उबाल