बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 4 से 6 मई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जो जनजीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई को राज्य के 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इनमें पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है।
वहीं, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां मौसम खराब तो रहेगा, लेकिन तीव्रता थोड़ी कम रहने की उम्मीद है।
मौसम की बेरुखी केवल 4 मई तक सीमित नहीं रहेगी। 6 मई को एक बार फिर से मौसम अपना रौद्र रूप दिखाएगा। राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों सहित कई जिलों में फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पश्चिम-पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद प्रमुख हैं।
शेष जिलों में येलो अलर्ट के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन की स्थिति बनी रहेगी।
लगातार जारी इस खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से खुले स्थानों पर काम करने वाले, किसानों और ओलावृष्टि वाले संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित आश्रय में रहने को कहा गया है। बिजली कड़कने के दौरान पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
अगले 72 घंटों तक बिहार के ऊपर बना यह मौसमी दबाव फसलों और कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सावधानी ही एकमात्र बचाव है।
*मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/qK2IrHnTR4
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) May 2, 2026
बंगाल की सत्ता का एग्जिट पोल और बांग्लादेश की संसद में मचा हड़कंप!
रांची के 7 साल के ईशांक ने रचा इतिहास: 29 किमी लंबी पाक स्ट्रेट तैरकर बने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक
फरेरा का खौफ: जिसने निकाला, उसी की धज्जियां उड़ाकर बदला लिया; 14 गेंदों में मचाई तबाही
आपके फोन पर आया Emergency Alert तो न हों परेशान, सरकार ने बताई असली वजह
मौत से भी नहीं हारी ममता: बरगी डैम हादसे में मां ने पेश की मिसाल, एक साथ मिला मां-बेटे का शव
AAP से BJP में आए संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब में दर्ज हुई दो FIR
15 साल के वैभव सूर्यवंशी से खौफ खा गए काइल जैमिसन, बोले- कभी नहीं सोचा था कि...
मेरा स्कोर मायने नहीं रखता... : हार के बाद रियान पराग का छलका दर्द, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
# IPL 2026: 15 साल के वैभव को आंख दिखाना पड़ा भारी, काइल जैमीसन पर गिरी गाज
राम चरण की पेड्डी का धमाका: आईपीएल खत्म होते ही सिनेमाघरों में मचेगा कोहराम