आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। 226 रनों का विशाल लक्ष्य देने के बावजूद राजस्थान के गेंदबाज इसे डिफेंड नहीं कर सके। हार के बाद कप्तान रियान पराग काफी निराश दिखे और उन्होंने टीम की गलतियों पर खुलकर बात की।
कहां चूकी राजस्थान रॉयल्स? पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रियान पराग ने हार का विश्लेषण करते हुए कहा, 225 रनों का स्कोर एक अच्छा लक्ष्य था। पिच थोड़ी धीमी होने वाली थी, लेकिन हम बीच के ओवरों में बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। हमने एक ही ओवर में बहुत सारे रन लुटाए, जो हमारे लिए महंगा साबित हुआ।
डोनोवन फरेरा को प्रमोट न करने की वजह बैंटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर उठे सवालों पर पराग ने सफाई दी। उन्होंने कहा, यह एक सोची-समझी रणनीति थी। हम चाहते थे कि स्पिनरों के खिलाफ 8-9 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाए जाएं और फिर अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाजों पर प्रहार किया जाए। इस पर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, ये बस एक स्ट्रैटजी का हिस्सा था।
अपनी चोट और ट्रोलर्स पर तोड़ी चुप्पी इस मैच में रियान पराग ने 50 गेंदों पर 90 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन बल्लेबाजी के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई। अपनी चोट पर अपडेट देते हुए उन्होंने कहा, उम्मीद है कि यह गंभीर नहीं है। हमारे पास एक हफ्ते का ब्रेक है, जिसमें मैं पूरी तरह रिकवर हो जाऊंगा।
अपने प्रदर्शन के बावजूद टीम को जीत न दिला पाने पर पराग थोड़े सख्त नजर आए। ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कप्तान ने कहा, मुझे नहीं लगता कि मुझे ट्रोलर्स या इस बारे में बात करने वालों को जवाब देने की जरूरत है। मेरा काम टीम के लिए जीत हासिल करना है। अगर हम मैच हार जाते हैं, तो मेरी पारी या मेरा स्कोर कोई मायने नहीं रखता।
BACK TO WINNING WAYS! 😌@delhicapitals register their biggest #TATAIPL chase to claim much-needed 2️⃣ points 👌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#KhelBindaas | #RRvDC pic.twitter.com/icV06oJp1K
आपके फोन पर आया Emergency Alert तो न हों परेशान, सरकार ने बताई असली वजह
गुडनाइट भाई, चलो बिस्तर पर चलते हैं: ट्रंप ने फिर उड़ाया मुस्लिम सांसद का मजाक
खाना खिलाते समय बच्चों को थमाया मोबाइल? हो सकता है ऑटिज्म का खतरा, जानें क्या कहती है AIIMS की रिसर्च
स्पीड ब्रेकर बना जहाज का रनवे , स्कूटी सवार लड़की के साथ हुआ खतरनाक हादसा!
दिल्ली जनगणना 2027: घर बैठे पूरी करें स्व-गणना, सीएम और एलजी ने की नागरिकों से खास अपील
जीती तो सीएम, हारी तो ईवीएम: ममता और मान सरकार पर बरसे तरुण चुघ
अमेरिकी घेराबंदी से ईरान की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका: 20 दिन में 45 हजार करोड़ का नुकसान
मिचेल स्टार्क की दहाड़: वापसी करते ही तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल का किया काम तमाम
सावधान! शादी का डिजिटल कार्ड बन सकता है आपकी बर्बादी का कारण, एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता
वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड का सपना टूटा: काइल जैमीसन की खतरनाक यॉर्कर बनी काल