पंजाब और पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों सियासी पारा चरम पर है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आप और टीएमसी दोनों ही सरकारों पर कड़ा प्रहार किया है। चुघ ने आप सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज एफआईआर और बंगाल में ममता बनर्जी के ईवीएम वाले बयान को हताशा का परिणाम बताया है।
पंजाब पुलिस द्वारा राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर दो गैर-जमानती धाराओं में मामले दर्ज किए जाने के बाद भाजपा आक्रामक हो गई है। तरुण चुघ ने इसे भगवंत मान सरकार की बदलाखोरी करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अपना घटता जनसमर्थन देखकर हताश हो गई है और अब बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है।
चुघ ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी को बाय-बाय कह रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कभी क्रिकेटरों की सुरक्षा हटाकर, तो कभी उद्योगपतियों के यहां छापेमारी करवाकर लोगों को डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की जनता डरने वाली नहीं है और मान सरकार को विदाई मिलने वाली है।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के ईवीएम विवाद पर चुघ ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को अपनी हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वे अभी से चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठा रही हैं। चुघ ने पूछा, अगर जीत गई तो सीएम बन जाती हैं और हारने पर ईवीएम खराब हो जाती है? यह कौन सा दोहरा मापदंड है?
भाजपा नेता ने कहा कि यही ईवीएम है जिसके जरिए ममता बनर्जी तीन बार मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ममता की क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। चुघ के अनुसार, चुनाव परिणाम के दिन 4 तारीख को ममता बनर्जी राजनीति का इतिहास बन जाएंगी और उनकी यह तमाम नाटकबाजी गिरती साख को बचाने की नाकाम कोशिश है।
#WATCH | Amritsar: On Punjab Police reportedly filing 2 FIRs against Rajya Sabha MP Sandeep Pathak, BJP leader Tarun Chugh says, ...A palpable atmosphere of resentment against the AAP government has taken root in the minds of the people. It is out of this very frustration,… pic.twitter.com/vUyU99U3m6
— ANI (@ANI) May 2, 2026
मैदान पर हवा में लहराया बल्ला: रवींद्र जडेजा के मजाक से बाल-बाल बचे कुलदीप यादव!
NEET UG 2026: ड्रेस कोड से लेकर बायोमेट्रिक तक, परीक्षा हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये नए नियम
बरगी डैम क्रूज त्रासदी: डूबती नाव में चीखते रहे लोग, लाइफ जैकेट के लिए मची अफरा-तफरी
पेट्रोल-डीजल और LPG के दाम बढ़ने के आसार: क्या आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर?
लगा युद्ध शुरू हो गया ... इमरजेंसी अलर्ट की तेज बीप ने उड़ाए होश, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
15 साल के वैभव को उकसाना पड़ा महंगा, काइल जैमीसन पर गिरी BCCI की गाज
क्या गिरफ्तार होंगे संदीप पाठक? AAP छोड़ BJP में गए सांसद की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस
मुजफ्फरनगर: पिता और चाचा बने दरिंदे , 14 साल की बेटी की चीखें सुनकर कांप उठेगा आपका कलेजा
फरेरा का खौफ: जिसने निकाला, उसी की धज्जियां उड़ाकर बदला लिया; 14 गेंदों में मचाई तबाही
मास्साब दो दिना से चढ़ रओ है बुखार... छात्र की देसी एप्लीकेशन पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!