मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके सगे पिता और चाचा ने ही दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। जब रक्षक ही भक्षक बन गए, तो पीड़ित ने अपनी मामी की मदद से पुलिस की शरण ली।
चाचा ने पहले बनाया हवस का शिकार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मां पिता की हरकतों से तंग आकर काफी पहले घर छोड़कर जा चुकी थी। घर में मां की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए सगे चाचा आसिफ ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और पिछले 4 महीनों से लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।
पिता से मांगी सुरक्षा, तो उसने भी किया अत्याचार जब किशोरी ने हिम्मत जुटाकर अपने पिता फरमान को चाचा की करतूतों के बारे में बताया, तो उसे उम्मीद थी कि पिता उसे बचाएंगे। लेकिन, पिता ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। उसने बेटी को सुरक्षा देने के बजाय खुद भी उसके साथ बलात्कार करना शुरू कर दिया। यह खौफनाक सिलसिला महीनों तक चलता रहा।
मामी की मदद से पहुंची इंसाफ की चौखट लगातार होते अत्याचारों से तंग आकर पीड़िता ने किसी तरह शामली में रह रही अपनी मामी से संपर्क किया और आपबीती सुनाई। इसके बाद 30 अप्रैल को पीड़िता अपनी मामी के साथ कोतवाली पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बीएनएस की धारा 65(1), 115(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी पिता फरमान और चाचा आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का बयान मुजफ्फरनगर के एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल परीक्षण के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और हर कोई इन रिश्तों के कत्ल पर आक्रोश व्यक्त कर रहा है।
*मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना। 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सगे पिता और चाचा ने किया महीनों तक सामूहिक दुष्कर्म। पीड़िता की शिकायत पर @muzafarnagarpol ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी। #Muzaffarnagar #UPCrime… pic.twitter.com/cDvgfUmxpI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 1, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: रेयांश की एंट्री से हिला शांति निकेतन, तुलसी के सामने खड़ा हुआ अतीत
बुमराह-कमिंस को पछाड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी का दंभ टूटा, जैमीसन ने आक्रामक अंदाज में लिया बदला
आप सांसद संदीप पाठक के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पिछले दरवाजे से बाहर निकले वीडियो में कैद
AAP से BJP में शामिल हुए संदीप पाठक पर गिरी गाज, गिरफ्तारी की तलवार और गंभीर धाराओं में केस दर्ज
केरल के मंदिरों में खूनी तांडव: बेकाबू हुए दो हाथियों ने दो लोगों को कुचला, मची अफरा-तफरी
IPL 2026: शिवम मावी हुए बाहर, अंडर-19 वर्ल्ड कप के सितारे की SRH में धमाकेदार एंट्री
BPSC का बड़ा फैसला: AEDO परीक्षा रद्द, 32 अभ्यर्थी ब्लैकलिस्टेड
कर्नाटक में बर्ड फ्लू का कहर: H5N1 वायरस से 44 मोरों की मौत, पूरे इलाके में हाई अलर्ट
NEET UG 2026: ड्रेस कोड से लेकर बायोमेट्रिक तक, परीक्षा हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये नए नियम
महाराष्ट्र का विजन 2047: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी और 50 लाख नौकरियों का मेगा प्लान