तुमकुरु: कर्नाटक का तुमकुरु जिला इन दिनों एक गंभीर खतरे की चपेट में है। जिले में बड़ी संख्या में मोरों की संदिग्ध मौत ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जांच में पुष्टि हुई है कि इन मोरों की मौत घातक H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के कारण हुई है।
एक हफ्ते में 44 मोरों की जान गई मामला 16 अप्रैल से शुरू हुआ, जब खेतों और खुले इलाकों में अचानक मृत मोर मिलने लगे। प्रशासन ने तुरंत नमूनों को जांच के लिए आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भेजा। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया। पिछले एक हफ्ते के भीतर कुल 44 मोरों की मौत दर्ज की गई है।
10 किलोमीटर का दायरा कंटेनमेंट जोन घोषित संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रभावित क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। केसरामदु, हीरेहाली और गुलूर ग्राम पंचायतों में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है, जहां निगरानी बढ़ा दी गई है।
विभागों की संयुक्त निगरानी वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग की टीमें लगातार इलाके पर नजर रख रही हैं। पोल्ट्री फार्म संचालकों को विशेष सावधानी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है, जहां पीपीई किट, मास्क और जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है।
आम जनता के लिए प्रशासन की सलाह राहत की बात यह है कि 23 अप्रैल के बाद से किसी नए मोर की मौत की सूचना नहीं है। इसके बावजूद, जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है:
प्रशासन का कहना है कि वे स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि संक्रमण को इंसानों या अन्य पशुओं में फैलने से रोका जा सके।
Karnataka: 40 peacocks dead due to H5N1 virus in Tumkur, people advised to consume well-cooked, boiled meat
— ANI Digital (@ani_digital) May 2, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/CERmUmCN70#Karnataka #H5N1 #peacockdeaths pic.twitter.com/vIXyWTSA3C
बंगाल चुनाव 2026: स्ट्रॉन्ग रूम में खेल का बड़ा खुलासा, 6 अधिकारी सस्पेंड
दिल्ली जनगणना 2027: घर बैठे पूरी करें स्व-गणना, सीएम और एलजी ने की नागरिकों से खास अपील
एक फ्रेम में तीन दिग्गज : धोनी, रोहित और सूर्यकुमार की फोटो से सोशल मीडिया पर मचा तहलका
आखिरी ओवर में 6 यॉर्कर, 5 रनों का बचाव: कौन हैं वो युवा गेंदबाज जिसने रातोंरात मचाया तहलका?
लग्जरी कारों को छोड़ ऑटो में सवार हुए IPL के बाहुबली बल्लेबाज, सादगी देख फिदा हुए फैंस
MP बोर्ड: 9वीं और 11वीं की सेकंड चांस परीक्षा 3 जून से, जानें पूरा शेड्यूल
पुणे: 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या, गौशाला से मिला शव, आरोपी गिरफ्तार
बरगी डैम क्रूज त्रासदी: डूबती नाव में चीखते रहे लोग, लाइफ जैकेट के लिए मची अफरा-तफरी
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती : अखिलेश के तंज पर यूपी की सियासत में उबाल
दिल्ली: कड़कड़डूमा में डिप्टी मेयर का एक्शन मोड, अवैध कब्जों पर चला MCD का बुलडोजर