केरल में शुक्रवार को मंदिर उत्सव के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में हाथियों का रौद्र रूप देखने को मिला। अंगमाली और इरिंजालाकुड़ा में हाथियों के बेकाबू होने से दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे राज्य में दहशत का माहौल है।
अंगमाली के किडंगूर महाविष्णु मंदिर में मय्यानाड पार्थसारथी नाम का हाथी अचानक हिंसक हो गया। कोल्लम निवासी विष्णु, जो हाथी को लाने वाले ट्रक का ड्राइवर था, उसे काबू करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुख्य महावत प्रदीप भी इस हमले में घायल हुए हैं। हाथी ने गुस्सा उतारते हुए आसपास खड़ी कई कारों और दोपहिया वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण अधिकारियों में भारी डर था कि हाथी रिहायशी इलाकों में न घुस जाए। वन विभाग और एलीफेंट स्क्वॉड ने मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और बेसुध करने वाले इंजेक्शन के बाद हाथी को काबू में किया गया। फिलहाल हाथी मंदिर के सामने मैदान में कड़ी निगरानी में है। बताया जा रहा है कि यह हाथी पहले त्रिशूर पूरम जैसे बड़े आयोजनों में शामिल हो चुका है और आमतौर पर शांत रहता था।
दूसरी घटना इरिंजालाकुड़ा के श्री कूडलमणिक्यम मंदिर की है। यहां पहले से बांधकर रखे गए एक हाथी ने तब हमला किया जब महावत उसे खाना देने पहुंचे। इस हमले में सहायक महावत की जान चली गई और मुख्य महावत घायल हो गया।
एक ही दिन में दो अलग-अलग मंदिरों में हुए इन हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या मंदिर प्रबंधन (देवस्वम) द्वारा हाथियों को रखने और उत्सव के दौरान सुरक्षा के मानकों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल दोनों ही मामलों में विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।
#WATCH | Angamaly, Keralam | Mayyanad Parthasarathy, an elephant which was brought to Angamaly for a temple festival, ran amok near the Kidangoor Mahavishnu Temple, which resulted in the death of a man and damage to several vehicles. The elephant was tethered near the temple… pic.twitter.com/eOZ1FwKSeC
— ANI (@ANI) May 1, 2026
बंगाल चुनाव 2026: स्ट्रॉन्ग रूम में खेल का बड़ा खुलासा, 6 अधिकारी सस्पेंड
AAP से BJP में आए संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब में दर्ज हुई दो FIR
डिफेंस सिस्टम फेल, सुरक्षा ढाल बेअसर! भारत की नई हाईपरसोनिक मिसाइल से महाशक्तियों में बढ़ी बेचैनी
अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर RCB का पोस्ट बना विवाद की वजह, फैंस ने लगाए पक्षपात के आरोप
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में रिकॉर्ड उछाल: क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा इसका सीधा असर?
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, राजस्थान का बड़ा स्कोर हुआ बौना
PSL फाइनल में पहुँचते ही छलके मार्नस लाबुशेन के आंसू, बोले- यह लीग हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी
ईरान का नया शांति प्रस्ताव ट्रंप को नामंजूर, क्या परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम बना रोड़ा?
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: जून से शुरू हो रही है शिव भक्तों की महायात्रा, जानें पंजीकरण और यात्रा की पूरी प्रक्रिया
ईरान में बड़ा धमाका: बम निष्क्रिय करते समय IRGC के 14 जवानों की दर्दनाक मौत