वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता एक बार फिर गतिरोध की स्थिति में है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा भेजे गए नए समझौता प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वे इससे बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।
फोन पर सिमटी वार्ता व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वार्ता फिलहाल फोन के जरिए ही चल रही है। उन्होंने कहा, ईरान समझौता चाहता है, लेकिन उनके प्रस्ताव में ऐसी शर्तें हैं जिन्हें मैं स्वीकार नहीं कर सकता। हम इस पर विचार कर रहे हैं, लेकिन केवल तभी आगे बढ़ेंगे जब सौदा हमारे लिए फायदेमंद होगा।
ईरान का बिखरा नेतृत्व ट्रंप ने ईरान के मौजूदा नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईरानी नेतृत्व आपस में ही बुरी तरह बंटा हुआ है। राष्ट्रपति ने तंज कसते हुए कहा, वे सभी समझौता तो करना चाहते हैं, लेकिन वे खुद ही उलझे हुए हैं। हमें पहले अपनी मदद करनी होगी, उसके बाद ही हम किसी और की मदद का सोच सकते हैं।
पाकिस्तान के जरिए हुई थी पेशकश इससे पहले, ईरान ने गुरुवार को पाकिस्तान के माध्यम से अपनी नई वार्ता योजना का मसौदा सौंपा था। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने दावा किया था कि युद्ध विराम और स्थायी शांति उनकी प्राथमिकता है। हालांकि, किसी भी पक्ष ने प्रस्ताव के बिंदुओं का खुलासा नहीं किया है।
अड़ंगा कहाँ है? विशेषज्ञों का मानना है कि विवाद की असली जड़ ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमताएं हैं। हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने दोटूक कहा था कि वे इन क्षमताओं को राष्ट्रीय संपत्ति मानते हैं और इनसे किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे।
इजरायल और खाड़ी देशों का दबाव ट्रंप प्रशासन के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। अमेरिका के सहयोगी देश, विशेषकर इजरायल और खाड़ी के कुछ देश, ईरान को परमाणु कार्यक्रम में कोई भी ढील देने के खिलाफ हैं। यदि ट्रंप ईरान की शर्तों को मानते हैं, तो यह उनके अपने सहयोगियों के साथ संबंधों में बड़ी दरार डाल सकता है।
फिलहाल, गेंद ईरान के पाले में है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक कोई भी समझौता संभव नहीं है।
.@POTUS on Iran: They want to make a deal, but I m not satisfied with it, so we ll see what happens. pic.twitter.com/7H4jkuLXuh
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) May 1, 2026
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत के सामने लाइफ जैकेट तलाशते यात्री, सुरक्षा दावों की खुली पोल
ट्रंप का टैरिफ वार और ईरान को दोटूक: क्या वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा है मंदी का साया?
ट्रंप का डायपर विवाद : एक तस्वीर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, क्या है सच्चाई?
PSL 2026: आखिरी ओवर में हुनैन शाह का चमत्कार, हैदराबाद किंग्समेन ने रोमांचक मुकाबले में इस्लामाबाद को हराया
IPL 2026: रायपुर में विराट कोहली का जलवा, RCB के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू
दिल्ली: कड़कड़डूमा में डिप्टी मेयर का एक्शन मोड, अवैध कब्जों पर चला MCD का बुलडोजर
वैभव सूर्यवंशी के साथ बदसलूकी पड़ी भारी, BCCI ने 6 फुट 8 इंच के गेंदबाज को सिखाया सबक
एक दिन: जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लुढ़की, पहले दिन ही हुआ बुरा हाल
# 2 सेकंड का सब्र नहीं था, पर बदतमीजी दिखाने का पूरा वक्त था: सिक्योरिटी गार्ड के साथ शर्मनाक हरकत
मोबाइल पर अचानक आए इमरजेंसी अलर्ट तो न हों परेशान, यह है पूरा मामला