दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पंजाब पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं।
गिरफ्तारी की तैयारी और घमासान मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसी सिलसिले में पंजाब पुलिस उन्हें हिरासत में लेने पहुंची थी। कानूनी कार्रवाई की भनक लगते ही हलचल तेज हो गई।
वायरल वीडियो: पिछले दरवाजे से निकले सांसद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें संदीप पाठक अपने घर के मुख्य दरवाजे के बजाय पीछे के रास्ते से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सियासी गलियारों में बहस छिड़ गई है कि क्या वे गिरफ्तारी से बचने के लिए वहां से निकले थे।
मैं डरा नहीं हूं - सफाई में बोले संदीप पाठक इस पूरी घटना पर संदीप पाठक ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि उन्हें एफआईआर के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और न ही किसी पुलिस अधिकारी ने उनसे संपर्क किया है।
पाठक ने कहा, मैंने पूरी जिंदगी ईमानदारी से देश की सेवा की है। अगर मेरे खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो रही है, तो यह दिखाता है कि सत्ता में बैठे लोग कितने डरे हुए हैं। मैं देश के साथ कभी धोखा नहीं करूंगा।
24 अप्रैल को पार्टी को लगा था बड़ा झटका गौरतलब है कि बीते 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ दिया था। इनमें संदीप पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिन्दर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल थे।
इन नेताओं ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी अब अपने बुनियादी सिद्धांतों और आदर्शों से भटक चुकी है। भाजपा में शामिल होने के ठीक एक हफ्ते बाद ही संदीप पाठक के खिलाफ हुई यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की चर्चाओं को हवा दे रही है।
News floated that Punjab Police filed an FIR on Sandeep Pathak
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) May 2, 2026
BJP MP Sandeep Pathak just by hearing the news fled his home and went to the BJP office to hide
Once a coward, always a coward. pic.twitter.com/3GO3zgZGB5
लाल किले पर राजा शिवाजी का हो प्रदर्शन; आदित्य ठाकरे ने दिल्ली को दी चुनौती
रांची के 7 साल के ईशांक ने रचा इतिहास: 29 किमी लंबी पाक स्ट्रेट तैरकर बने दुनिया के सबसे कम उम्र के तैराक
KGMU का वायरल वीडियो देख भड़के अखिलेश यादव, कहा- यह AI नहीं, जनता की असली हकीकत है
पश्चिम बंगाल चुनाव: काउंटिंग से 48 घंटे पहले फाल्टा में उबाल, TMC पर लगे खून-खराबे की धमकी के आरोप
PSL 2026: आखिरी ओवर में 6 रन का बचाव, इस युवा गेंदबाज ने दिलाई टीम को फाइनल की टिकट
एक फ्रेम में तीन दिग्गज : धोनी, रोहित और सूर्यकुमार की फोटो से सोशल मीडिया पर मचा तहलका
लग्जरी कारों को छोड़ ऑटो में सवार हुए IPL के बाहुबली बल्लेबाज, सादगी देख फिदा हुए फैंस
कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: जून से शुरू हो रही है शिव भक्तों की महायात्रा, जानें पंजीकरण और यात्रा की पूरी प्रक्रिया
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को बोल्ड कर आपा खो बैठे काइल जैमीसन, आक्रामक जश्न का वीडियो वायरल
जम्मू: निर्माणाधीन पुल ढहा, मलबे में दबे मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी