डोनाल्ड ट्रंप अपने विवादित बयानों के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फ्लोरिडा में आयोजित एक रैली के दौरान उन्होंने अमेरिका की मुस्लिम सांसद इल्हान उमर के लहजे (एक्सेंट) की अजीबोगरीब नकल उतारी और उन पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
विवादित अफवाह को दिया हवा भाषण के दौरान ट्रंप ने इल्हान उमर पर अपने ही भाई से शादी करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने मंच से कहा, मुझे लगता है कि उन्होंने अपने भाई से शादी की है, जो कि पूरी तरह से गैरकानूनी है। सच कहूं तो यह एक प्यारी जोड़ी है, लेकिन यह कानून के दायरे से बाहर है।
अश्लील नकल और व्यक्तिगत हमला ट्रंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने इल्हान उमर के कथित पारिवारिक संबंधों का मजाक उड़ाते हुए एक काल्पनिक बातचीत की नकल उतारी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, डार्लिंग, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। गुडनाइट, भाई। चलो बेड पर सोने चलते हैं। क्या वह घिनौनी नहीं है? मैं उन्हें देखना भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।
पुराना विवाद, नया प्रहार ट्रंप की यह टिप्पणी एक पुरानी अफवाह पर आधारित है, जिसे रूढ़िवादी गुट लंबे समय से उछालते रहे हैं। रैली में इल्हान के एक्सेंट की नकल करते हुए बार-बार ब्रदर शब्द का इस्तेमाल करना उसी विवाद को फिर से हवा देने की एक सोची-समझी कोशिश मानी जा रही है।
सोमालिया और संपत्ति पर निशाना ट्रंप ने इल्हान उमर के मूल देश सोमालिया पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने सोमालिया को गरीबी, प्रदूषण और अपराध की जगह बताते हुए कहा कि वहां की स्थिति बदतर है। ट्रंप ने तंज कसा कि ओमार वहां से आकर अमेरिका को चलाने का पाठ पढ़ा रही हैं।
धोखाधड़ी का आरोप और निष्कासन की मांग सांसद की संपत्ति को लेकर भी ट्रंप ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि ओमार ने पहले 38 मिलियन डॉलर की संपत्ति घोषित की थी, जो बाद में जांच के डर से घटकर 80,000 डॉलर से कम हो गई। इसे केवल अकाउंटिंग की गलती बताने पर ट्रंप ने उन्हें पाखंडी करार दिया।
भाषण के अंत में ट्रंप ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों का जीवन धोखाधड़ी से भरा है और समर्थकों से कहा कि हमें ऐसे लोगों को देश से बाहर निकाल देना चाहिए।
.@POTUS on Ilhan Omar: I believe she married her brother, which is totally illegal — although, it’s a lovely couple, actually, but it’s a little bit on the illegal side.
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) May 1, 2026
Darling, I love you very much. Goodnight, brother. Let’s go to bed — Isn t she despicable? 🤣 pic.twitter.com/5AwlAX0EXs
टी-20 का बेखौफ दौर: केएल राहुल ने माना - अब नई पीढ़ी से सीखने का समय आ गया है
11:40 पर घनघनाए देश के मोबाइल, कुर्सी छोड़ खड़े हुए लोग; जानें क्या था सरकार का इमरजेंसी अलर्ट ?
मास्साब दो दिना से चढ़ रओ है बुखार... छात्र की देसी एप्लीकेशन पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!
बरगी डैम हादसा: मौत का खौफनाक लाइव वीडियो, लापरवाही पर तीन कर्मचारी बर्खास्त
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर अति-उत्साह काइल जेमिसन को पड़ा भारी, लगा तगड़ा झटका
हम भारत जैसे नहीं : पाकिस्तानी मंत्री ने लाइव टीवी पर कबूली अपनी सबसे बड़ी कमजोरी, दुनिया के सामने हुई फजीहत
विवादों को छोड़ हंसी के मंच पर साथ: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया का द ग्रेट इंडियन कपिल शो में धमाका
मेरा स्कोर मायने नहीं रखता... : हार के बाद रियान पराग का छलका दर्द, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
मौत से भी नहीं हारी ममता: बरगी डैम हादसे में मां ने पेश की मिसाल, एक साथ मिला मां-बेटे का शव
मक्का में हज यात्रियों का बुरा हाल: अज़ीज़िया के हॉस्टल में गंदगी और कुप्रबंधन से हाजी बेहाल