सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित अकादमी अवार्ड्स यानी ऑस्कर्स ने भविष्य के लिए अपने नियमों में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। 2027 से लागू होने वाले ये नए नियम न केवल कलाकारों के लिए नए द्वार खोलेंगे, बल्कि तकनीकी युग में मानवीय प्रतिभा को प्राथमिकता देने का भी संदेश देंगे।
एक्टिंग कैटेगरी में अब डबल धमाका अब तक का नियम था कि एक कलाकार एक कैटेगरी में सिर्फ एक ही फिल्म के लिए नॉमिनेट हो सकता था। नए बदलाव के बाद, यदि किसी अभिनेता की दो फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस है और उसे पर्याप्त वोट्स मिलते हैं, तो वह एक ही कैटेगरी में दो बार नॉमिनेट हो सकेगा। यह उन प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए संजीवनी है जो साल में कई बेहतरीन काम करते हैं।
AI पर सख्ती: सिर्फ मानवीय अभिनय को ही मिलेगी जगह तकनीक के दौर में ऑस्कर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कला में इंसान की भूमिका को ऊपर रखेगा। नए नियमों के अनुसार, AI द्वारा निर्मित या अत्यधिक प्रभावित परफॉर्मेंस को अब अवार्ड के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। एकेडमी का साफ मानना है कि ऑस्कर सिर्फ असली मानवीय अभिनय और मानवीय लेखन के लिए है, तकनीकी चमत्कार के लिए नहीं।
इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की मौज भारतीय सिनेमा के लिए यह सबसे बड़ी खुशखबरी है। अब तक हर देश को अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए सिर्फ एक फिल्म भेजने की अनुमति थी। अब इस सीमा को हटा दिया गया है। भारत जैसे विविधताओं वाले देश की अब एक से अधिक फिल्में इस कैटेगरी में अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगी, जिससे शानदार फिल्मों के छूट जाने का डर खत्म हो जाएगा।
कब से होंगे ये बदलाव? ये सभी नियम 99वें अकादमी अवार्ड्स से प्रभावी होंगे, जिसका आयोजन 14 मार्च 2027 को किया जाएगा। अपने शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते हुए ऑस्कर्स का यह कदम यह साबित करता है कि दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार समय के साथ न केवल खुद को अपडेट कर रहा है, बल्कि सिनेमा को अधिक समावेशी और निष्पक्ष बनाने की कोशिश भी कर रहा है।
The Academy of Motion Picture Arts and Sciences has drawn a HARD LINE on AI 🔥
— CineHub (@Its_CineHub) May 2, 2026
Only REAL HUMAN performances with consent will be eligible for acting #Oscars and only HUMAN-WRITTEN screenplays can enter the race, AI can still be used as a tool but it won’t be winning Oscars… pic.twitter.com/IbmIdSO9O8
सांप के साथ डेथ गेम खेलना पड़ा भारी, लाइव वीडियो में तड़प-तड़पकर गई जान
MP बोर्ड: 9वीं और 11वीं की सेकंड चांस परीक्षा 3 जून से, जानें पूरा शेड्यूल
बरगी डैम क्रूज हादसा: मौत को करीब से देख चीख पड़े 30 पर्यटक, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
जीत गए तो घरों में लगा देंगे आग : बंगाल के फाल्टा में TMC पर धमकाने का आरोप, भारी तनाव
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत के सामने लाइफ जैकेट तलाशते यात्री, सुरक्षा दावों की खुली पोल
# IPL 2026: 15 साल के वैभव को आंख दिखाना पड़ा भारी, काइल जैमीसन पर गिरी गाज
पापा के साथ नन्ही परी की सुरीली जुगलबंदी, कैसे हुआ गाने पर बच्ची का अंदाज देख फिदा हुए लोग
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में मिशन वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयार
खाना खिलाते समय बच्चों को थमाया मोबाइल? हो सकता है ऑटिज्म का खतरा, जानें क्या कहती है AIIMS की रिसर्च
मेरी सफलता के पीछे राहुल द्रविड़ हैं : PSL स्टार के बयान ने मचाई हलचल