महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में होगा, जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी और खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा।
हरमनप्रीत संभालेंगी कमान टीम की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में सौंपी गई है। हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था, जिससे टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। वहीं, स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है।
किसे मिली जगह, कौन हुआ बाहर? बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। चयन समिति ने यास्तिका भाटिया पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में जगह दी है, जबकि प्रतिका रावल को इस बार मौका नहीं मिल सका है।
भारतीय टीम का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रीचरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।
पाकिस्तान से होगी भिड़ंत टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। यह मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर वाला हो सकता है।
भारत का पूरा शेड्यूल:
इतिहास बदलने की चुनौती पिछले टी20 वर्ल्ड कप (2024) में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में नाकाम रही थी। अब देखना होगा कि हरमनप्रीत की यह टीम क्या इंग्लैंड की जमीं पर इतिहास रच पाएगी। गौरतलब है कि अब तक खेले गए 9 टी20 वर्ल्ड कप में से 6 बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है, जिसे हराना हर टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी।
📸
— BCCI Women (@BCCIWomen) May 2, 2026
The Selection Committee Meeting for #TeamIndia s squad announcement for the upcoming ICC Women’s T20 World Cup is underway at the BCCI headquarters. 🙌#WomenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/3xg8k8oMzJ
बरगी बांध क्रूज़ हादसा: मौत का खौफनाक वीडियो और सुरक्षा की खुली पोल
IPL 2026: मैदान पर भिड़े जडेजा और कुलदीप, वीडियो देख फैंस बोले- ये कैसी दुश्मनी?
सड़क पर मौत का तांडव: हवा में उछलकर कार की छत पर गिरे दो युवक, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV वीडियो
बंगाल में फिर दहला मतदान: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग के दौरान TMC-BJP में हिंसक झड़प, हुआ लाठीचार्ज
हरिद्वार: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाकर मचा बवाल, महिला ने दी श्रद्धालुओं को चुनौती
खाना खिलाते समय बच्चों को थमाया मोबाइल? हो सकता है ऑटिज्म का खतरा, जानें क्या कहती है AIIMS की रिसर्च
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में मिशन वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयार
आप सांसद संदीप पाठक के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पिछले दरवाजे से बाहर निकले वीडियो में कैद
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, राजस्थान का बड़ा स्कोर हुआ बौना
मास्साब दो दिना से चढ़ रओ है बुखार... छात्र की देसी एप्लीकेशन पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप!