मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम हुआ क्रूज हादसा अब एक राष्ट्रीय त्रासदी बन चुका है। करीब 48 घंटे चले गहन खोज अभियान के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
मां-बेटे की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब इस हादसे का सबसे दुखद पहलू दिल्ली का एक परिवार है। हादसे में मायापुरी की रहने वाली 39 वर्षीय मरीना, उनकी मां और उनके 4 साल के बेटे त्रिशान की मौत हो गई। शनिवार को जब तीनों के पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित उनके घर पहुंचे, तो वहां मातम पसर गया। अंतिम विदाई के समय हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, हर किसी की आंखें नम थीं।
लाशों के साथ मिली सबसे भयावह तस्वीर इस हादसे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने मानवता को शर्मसार और व्याकुल कर दिया है। रेस्क्यू के दौरान एक मां और उसके 4 साल के मासूम बेटे के शव एक साथ मिले। बच्चा अपनी मां के सीने से लिपटा हुआ था। रेस्क्यू करने वालों का कहना है कि मां ने अंतिम समय तक अपने बच्चे को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज लहरों ने दोनों को छीन लिया।
कैसे पलटा खुशियों से भरा क्रूज? 30 अप्रैल की शाम जब पर्यटक बरगी डैम में क्रूज का आनंद ले रहे थे, तभी मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते संतुलन बिगड़ा और क्रूज पानी में पलट गया।
अभी भी जारी है खोजबीन प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रूज पर करीब 40 से 45 लोग सवार थे। अब तक 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, 11 लोगों की मौतों की पुष्टि के बावजूद प्रशासन अभी भी अन्य लापता लोगों की तलाश में जुटा है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, ताकि कोई भी लापता व्यक्ति पीछे न रह जाए।
*#WATCH जबलपुर क्रूज़ बोट पलटने की घटना में पीड़ित मरीना, उनके 4 साल के बेटे और उनकी मां के पार्थिव शरीर को दिल्ली में उनके घर लाया गया। pic.twitter.com/f1cD6X3Nwb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2026
11:40 पर घनघनाए देश के मोबाइल, कुर्सी छोड़ खड़े हुए लोग; जानें क्या था सरकार का इमरजेंसी अलर्ट ?
PM इंटर्नशिप स्कीम: पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं 9,000 रुपये, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
# लेबनान में बारूदी बारिश: सीजफायर के दावों के बीच इजरायली हवाई हमलों में 7 की मौत
बंगाल में फिर दहला मतदान: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग के दौरान TMC-BJP में हिंसक झड़प, हुआ लाठीचार्ज
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत सामने खड़ी थी फिर भी क्यों नहीं जागा स्टाफ? सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो
लैंडिंग के बाद अचानक बेकाबू हुआ विमान, जेट ब्रिज से टकराते ही मची अफरा-तफरी
जज की संदिग्ध मौत का दर्दनाक सच: पत्नी के साथ विवाद और मानसिक प्रताड़ना का खुलासा
पीलीभीत का सरकारी गबन : चपरासी की 7 रिश्तेदारों ने मिलकर हजम किए 7 करोड़, ऐसे हुआ करोड़ों का खेल
असम विधानसभा चुनाव: मतगणना से पहले कांग्रेस का महामंथन , क्या बदलेगा सत्ता का गणित?
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में मिशन वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयार