शंघाई होंगकियाओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की एक फ्लाइट जब लैंडिंग के बाद गेट की ओर बढ़ रही थी, तभी उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान का नियंत्रण बिगड़ने से वह सीधे जेट ब्रिज से टकरा गया।
क्या हुआ था उस वक्त? चेंगदू से शंघाई जा रही यह फ्लाइट जैसे ही रनवे से उतरकर पार्किंग एरिया की ओर बढ़ रही थी, विमान के अगले हिस्से में तकनीकी दिक्कत सामने आई। यात्री लियू के अनुसार, विमान निर्धारित स्टॉपिंग पॉइंट से आगे निकल गया था, जिसके बाद केबिन में जोर से टकराने की आवाज सुनाई दी।
यात्रियों में मची चीख-पुकार टक्कर के तुरंत बाद विमान के इंजन का थ्रस्ट उल्टा कर दिया गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो फुटेज में केबिन के अंदर की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। यात्रियों ने बताया कि विमान का बायां विंग (पंख) जेट ब्रिज से जा टकराया था, जिससे स्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा।
आधे घंटे तक फंसे रहे यात्री घटना के बाद यात्री करीब आधे घंटे तक विमान के अंदर ही फंसे रहे। बाद में उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए आधिकारिक तौर पर माफी मांगी है और प्रत्येक यात्री को 300 युआन का मुआवजा भी दिया है।
जांच के घेरे में एयरलाइंस एयरलाइन ने एक बयान जारी कर कहा है कि चालक दल ने प्रक्रियाओं के अनुसार स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। हालांकि, अब इस बात की गहन जांच की जा रही है कि अचानक आई तकनीकी खराबी का सटीक कारण क्या था। क्या यह पायलट की गलती थी या विमान के सिस्टम में कोई गंभीर खामी, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
A China Eastern Airlines Airbus A350-900, operating as flight MU5406, reportedly collided with a jet bridge with its left wing while maneuvering into position at a gate at Shanghai Hongqiao International Airport. pic.twitter.com/4zsvJ9HUDc
— T_CAS videos (@tecas2000) May 2, 2026
हमने हाथ बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन... : भारत-पाकिस्तान मैच के नो-हैंडशेक विवाद पर सलमान अली आगा का बड़ा खुलासा
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में रिकॉर्ड उछाल: क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा इसका सीधा असर?
IPL 2026: रायपुर में विराट कोहली का जलवा, RCB के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू
आप सांसद संदीप पाठक के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पिछले दरवाजे से बाहर निकले वीडियो में कैद
IPL के बीच मालदीव में रिलैक्स मोड में RCB, क्या ब्रेक के बाद लौटेगी जीत की लय?
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती , अखिलेश के तंज पर यूपी की सियासत में घमासान
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: रेयांश की एंट्री से हिला शांति निकेतन, तुलसी के सामने खड़ा हुआ अतीत
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने वाला है: 48 घंटों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
राम चरण की पेड्डी का धमाका: आईपीएल खत्म होते ही सिनेमाघरों में मचेगा कोहराम
थाना में दबंग बनना पड़ा भारी: INSAS राइफल के साथ फोटो खिंचवाना थानेदार को पड़ा महंगा, हुए सस्पेंड