आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले में 265 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने इतिहास रच दिया। इस हार के बाद फैंस का सारा गुस्सा करुण नायर पर फूट पड़ा, जिन्होंने श्रेयस अय्यर के दो आसान कैच छोड़े थे। लेकिन अब दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने इस मुद्दे पर जो राय दी है, उसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है।
मैच के 15वें और 16वें ओवर में नायर ने श्रेयस अय्यर के दो कैच टपकाए। अय्यर उस समय पंजाब की बल्लेबाजी की रीढ़ थे। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्पष्ट किया कि नायर का ध्यान या शरीर उस समय मैच के लिए तैयार नहीं था। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होते, वे अक्सर मैच के दिन जिम या कठिन ट्रेनिंग करते हैं। अचानक सब्स्टीट्यूट के दौर पर मैदान में उतरने से खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से उस तीव्रता के लिए तैयार नहीं होता।
अश्विन ने हार का असली जिम्मेदार कप्तान और टीम प्रबंधन की रणनीतिक चूक को माना है। केएल राहुल ने उस मैच में 152 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन डिहाइड्रेशन के कारण वह दूसरी पारी में कीपिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे।
अश्विन ने सवाल उठाया, जब राहुल बाहर थे, तो ट्रिस्टन स्टब्स विकेटकीपिंग कर रहे थे, जबकि स्टब्स एक बेहतरीन फील्डर हैं जो वहां कैच पकड़ सकते थे। मैनेजमेंट ने अभिषेक पोरेल का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? अगर अभिषेक वहां होते, तो नायर की जगह एक शानदार फील्डर बाउंड्री पर तैनात होता।
अश्विन का मानना है कि करुण नायर को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि नायर एक बेहतरीन फील्डर हैं और उन्होंने पहले कभी ऐसे कैच नहीं छोड़े। यह हार टीम मैनेजमेंट की उस गलती का नतीजा है जहां उन्होंने अपनी फील्डिंग यूनिट को सही से व्यवस्थित नहीं किया।
अश्विन के इस तर्क ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी और टीम चयन पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या केवल एक खिलाड़ी को कसूरवार ठहराना सही है, या यह पूरी टीम की रणनीति की विफलता थी? यह चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ रही है।
People who are trolling KARUN NAIR after his dropped catches of Shreyas Iyer, must watch this.
— TheFakeFakeer (@TheFakeFakeer) April 25, 2026
A very very important point raised by R. Ashwin. 💥
This also raises a question on DC management.
- KL Rahul was out of action in the second innings due to dehydration.
- So DC… pic.twitter.com/5UJR9P4ZyD
8th Pay Commission: कोविड काल में अटके DA का हिसाब, एक कर्मचारी को हुआ ₹25,000 का सीधा नुकसान
भीख मांगने का महा-स्कैम : लंगड़ा बनकर लोगों को ठग रहा था शख्स, डैशकैम में खुली पोल
30 बच्चों का मसीहा बना काली : जहरीले सांप से लड़ते हुए दी जान, गांव ने नम आंखों से दी विदाई
वायरल वीडियो: निकालो इस डायन को! मासूम बच्चे पर बेरहमी से बरसाए डंडे, शिक्षिका की करतूत पर भड़के लोग
नन्ही दुआ की पहली आउटिंग: रणवीर-दीपिका बेटी को लेकर पहुंचे लाइव शो, पिता की खुशी का ठिकाना नहीं
ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग: कौन है वीडियो गेम डेवलपर से शूटर बना कोल थॉमस एलन?
हरभजन सिंह को मिला सुरक्षा कवच , पंजाब सरकार के सुरक्षा हटाने के बाद केंद्र ने संभाली कमान
KKR को लगा बड़ा झटका: अंगक्रिश रघुवंशी पर BCCI का कड़ा एक्शन, मैदान पर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा
गांधीवाद पर केजरीवाल को घेरा, अधिवक्ता मोनिका अरोड़ा बोलीं- बापू ने शराब रुकवाई, इन्होंने गली-गली बिकवाई
RR vs SRH: शतकवीर वैभव सूर्यवंशी का बड़ा अफसोस, हिंगे प्लान पर तोड़ी चुप्पी