आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए वीडियो वायरल होते हैं, जो कभी हमें हैरान करते हैं तो कभी सोचने पर मजबूर। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक भिखारी का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी एक्टिंग से लोगों को ठगता रंगे हाथों पकड़ा गया।
क्या है पूरा मामला? यह वीडियो एक कार के डैशकैम में कैद हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स हाथ में बैसाखी लिए सड़क पर लंगड़ाते हुए चल रहा है। वह अपनी चाल से ऐसा दिखा रहा है जैसे उसके पैर में गंभीर चोट है। राहगीरों की सहानुभूति बटोरने के लिए वह बड़े ही नाटकीय अंदाज में भीख मांगता नजर आ रहा है।
स्कूटी सवार कपल बना शिकार भीख मांगते हुए वह शख्स एक स्कूटी सवार कपल के पास पहुंचता है। उसकी हालत देखकर दया खाकर कपल उसे कुछ पैसे दे देता है। वह शख्स बड़ी चतुराई से लोगों को अपनी विकलांगता का यकीन दिलाता रहता है, ताकि लोगों का पैसा उसके हाथ में आ जाए।
ग्रीन सिग्नल होते ही खुली पोल जैसे ही ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हुआ, वहां मौजूद गाड़ियां वहां से निकलने लगीं। जब वह शख्स अकेला रह गया और उसे लगा कि अब उसे कोई नहीं देख रहा, तभी उसने अपनी असली चाल चल दी। बैसाखी को किनारे करके वह बिल्कुल सामान्य व्यक्ति की तरह तेज कदमों से चलता हुआ आगे बढ़ गया। उसकी ये हरकत पास खड़ी एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई।
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर नेटिजन्स भड़के हुए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, दयालु बने रहो, मगर अंधा मत बनो। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग हर सिग्नल पर मिल जाएंगे जो मजबूरी का फायदा उठाकर लोगों को चूना लगाते हैं।
नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और दावों पर आधारित है, इसकी पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं की गई है।
Fake injury scam caught on dashcam
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 25, 2026
A man was seen dramatically limping on the road, using a stick and pretending to have a badly injured leg while begging for money. Sympathetic people gave him cash, feeling sorry for him.
Moments later, after collecting the money, he dropped… pic.twitter.com/owIrs6dRa3
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: 48 घंटे का हीटवेव अलर्ट , पारा और बढ़ने के आसार
8th Pay Commission: कोविड काल में अटके DA का हिसाब, एक कर्मचारी को हुआ ₹25,000 का सीधा नुकसान
योगी बंदर, चायवाला-तड़ीपार : ओवैसी की लेडी फाइटर सईदा फलक का विवादित बोल, पीएम-सीएम पर की अभद्र टिप्पणी
6 फीट 3 इंच के गेंदबाज का कहर: मोहसिन खान ने अकेले केकेआर की आधी टीम को किया ढेर
अभिषेक शर्मा का जलवा: फैन की बदसलूकी से असहज हुए स्टार क्रिकेटर, मैदान पर मचा रहे हैं रनों की सुनामी
अभिषेक शर्मा के साथ बदसलूकी: फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़कर खिलाड़ी का जबरन खींचा हाथ, वीडियो वायरल
बंगाल रण: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा प्रहार, कहा- अब घुसपैठ और माफिया राज से मुक्ति का समय
अभिषेक शर्मा के साथ सरेआम बदतमीजी: फैन ने जबरदस्ती खींचा हाथ, वीडियो देख भड़के फैंस
ये कोई तमाशा नहीं... सीधे चलो : रवि किशन के रोड शो में बवाल, बंगाल में बढ़ी सियासी गर्मी
मिडिल क्लास का AC सपना : ताने सुनने के बाद जब घर में आई ठंडक, तो बंदे ने कहा- सुकून की कीमत है ये