मिडिल क्लास का AC सपना : ताने सुनने के बाद जब घर में आई ठंडक, तो बंदे ने कहा- सुकून की कीमत है ये
News Image

भारतीय मिडिल क्लास के लिए घर में एयर कंडीशनर (AC) लगवाना सिर्फ एक खरीदारी नहीं, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि की तरह होता है। एक नई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक शख्स ने 45 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी में AC लगवाने के अपने फैसले और लोगों के तानों पर खुलकर बात की है।

AC लगवाते समय सुनने पड़े ताने वायरल वीडियो में शख्स ने बताया कि जब उसने 40-45 हजार रुपये खर्च करके AC लगवाया, तो उसे रिश्तेदारों और पड़ोसियों से काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी। लोगों ने उसे ताने मारते हुए कहा, इतनी दिखावा करने की क्या ज़रूरत है? बहुत बड़े आदमी बनना चाहते हो क्या?

सुकून से बढ़कर कुछ नहीं 45 डिग्री की भीषण गर्मी में बाइक चलाकर घर लौटने के बाद, शख्स ने अपने चिल्ड कमरे में बैठकर अपना अनुभव साझा किया। उसने कहा, बाहर 45 डिग्री की तपिश है और अंदर AC की ठंडक। मैंने ये 45 हजार इसीलिए खर्च किए हैं ताकि मुझे घर में सुकून मिल सके।

इंसान पैसे क्यों कमाता है? जीवन का सार समझाते हुए उसने आगे कहा कि इंसान केवल पैसा जमा करने के लिए नहीं कमाता। उसने तंज कसते हुए कहा कि सारा पैसा ऊपर आसमान में तो ले नहीं जाना है। स्वास्थ्य और खुद के एंजॉयमेंट से बढ़कर कुछ नहीं है। अपनी मेहनत की कमाई से अपने जीवन को बेहतर बनाना गलत नहीं है।

यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई है। जहाँ कुछ यूजर्स ने इसे मिडिल क्लास की सच्चाई बताया और बंदे का समर्थन किया, वहीं स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताने वालों की भी कमी नहीं रही।

एक यूजर ने सलाह दी कि AC को 26-28 डिग्री पर चलाना चाहिए, 20 पर चलाने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने सटीक बात कही, जिनके पास AC नहीं है, वही अक्सर इसके नुकसान गिनाते हैं, जबकि जिसके पास है वह इसके फायदों का आनंद ले रहा है।

क्यों हिचकिचाता है मिडिल क्लास? एक साधारण परिवार के लिए ऐसी कोई भी सुख-सुविधा खरीदने से पहले 10 बार बजट और लोगों की राय सोचनी पड़ती है। लेकिन इस वीडियो ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या हमें अपनी खुशियों के लिए दूसरों की सोच की परवाह करनी चाहिए? फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यूपी बोर्ड का परिणाम: फेल होने वाले छात्रों के लिए सीएम योगी का आया दवा जैसा संदेश

Story 1

व्हाइट हाउस डिनर में खूनी खेल की कोशिश: अर्धनग्न हालत में दबोचा गया शूटर, ट्रंप ने शेयर की तस्वीरें

Story 1

अभिषेक शर्मा का जलवा: फैन की बदसलूकी से असहज हुए स्टार क्रिकेटर, मैदान पर मचा रहे हैं रनों की सुनामी

Story 1

6 फीट 3 इंच के गेंदबाज का कहर: मोहसिन खान ने अकेले केकेआर की आधी टीम को किया ढेर

Story 1

IPL 2026: 36 गेंदों में शतक जड़कर भी पापा से क्यों मांगी माफी? वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज

Story 1

सत्यजीत तांबे का संजय गायकवाड़ पर तीखा प्रहार: एक जन प्रतिनिधि को कैसा नहीं होना चाहिए

Story 1

उसका लैब टेस्ट करवाओ , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख दंग रह गया पाकिस्तान

Story 1

IPL में मचा बवाल: अंगकृष रघुवंशी का अनोखा आउट, क्या नियम का सही इस्तेमाल हुआ?

Story 1

ए लड़का लोग, तमाशा नहीं! : रवि किशन के दबंग अंदाज ने हावड़ा में टाल दिया बड़ा बखेड़ा

Story 1

गोलीबारी से दहला डिनर, भगदड़ के बीच शराब की बोतलें चुराते दिखे पत्रकार? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल