वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान हुई फायरिंग ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इस हमले के आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है। इस घटना के बाद आरोपी के बैकग्राउंड और उसकी जन्मकुंडली को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस में माहिर कैलिफोर्निया के टोरेंस का रहने वाला एलन दिखने में एक आम नागरिक जैसा है, लेकिन उसकी शैक्षणिक योग्यता हैरान करने वाली है। उसने 2017 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग में स्नातक और 2025 में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। वह पेशे से एक वीडियो गेम डेवलपर है।
टीचर ऑफ द मंथ का खिताब आरोपी केवल तकनीकी रूप से ही सक्षम नहीं था, बल्कि वह शिक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय था। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह C2 एजुकेशन में पार्ट-टाइम टीचर था। चौंकाने वाली बात यह है कि दिसंबर 2024 में उसे उसी संस्थान द्वारा टीचर ऑफ द मंथ के खिताब से नवाजा गया था।
राजनीतिक जुड़ाव और कमला हैरिस से संबंध जांच में एलन के राजनीतिक झुकाव का भी पता चला है। फेडरल इलेक्शन कमीशन (FEC) के रिकॉर्ड बताते हैं कि अक्टूबर 2024 में उसने कमला हैरिस के राष्ट्रपति अभियान के लिए 25 डॉलर का आर्थिक दान दिया था। यह खुलासा घटना के पीछे की मंशा को लेकर नए सवाल खड़े कर रहा है।
सुरक्षा घेरे को भेदने की नाकाम कोशिश रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन ने बंदूक के साथ सुरक्षा जांच (Security Check) से गुजरने की कोशिश की थी। हालांकि, सीक्रेट सर्विस ने उसे बैंक्वेट हॉल में घुसने से पहले ही रोक लिया। इसके बाद, उसने मुख्य दरवाजे के पास स्थित मैग्नेटोमीटर पर हमला किया और हॉल में मौजूद एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर फायरिंग कर दी।
फिलहाल पुलिस हिरासत में आरोपी आरोपी कोल थॉमस एलन फिलहाल पुलिस की सख्त हिरासत में है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ हमले के स्पष्ट कारणों और साजिश के अन्य पहलुओं पर विस्तार से सुनवाई होगी। घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस की तत्परता की सराहना की है।
US Firing Video: ट्रंप के डिनर कार्यक्रम में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले की आई पहली तस्वीर, राष्ट्रपति ने हमले का वीडियो जारी किया#usa #firing #donaldtrump #attack #viralvideo pic.twitter.com/R6qNRV2H5C
— Lallu Ram (@lalluram_news) April 26, 2026
पीएम मोदी ने जिस काली मंदिर में टेका मत्था, वहां प्रसाद में चढ़ता है नॉन-वेज; जानें 300 साल पुराना रहस्य
आज रात गोलियां चलेंगी : ट्रंप पर हमले से पहले प्रेस सचिव का रहस्यमयी बयान वायरल
LSG vs KKR: ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड विवाद ने पकड़ा तूल, अंगकृष रघुवंशी का फूटा गुस्सा
दिल्ली: नशे में धुत पुलिसकर्मी की दबंगई , बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या
स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं: लखनऊ में घेराव, मेरठ में उखाड़े बिजली के बॉक्स
हरभजन सिंह को मिला सुरक्षा कवच , पंजाब सरकार के सुरक्षा हटाने के बाद केंद्र ने संभाली कमान
IPL 2026: क्या वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में है AI चिप ? पाक एक्सपर्ट की अजीबोगरीब मांग से मचा बवाल
मिडिल क्लास का AC सपना : ताने सुनने के बाद जब घर में आई ठंडक, तो बंदे ने कहा- सुकून की कीमत है ये
KKR बनाम LSG: अंगकृष रघुवंशी का अजीबोगरीब विकेट, मैदान पर हुआ भारी बवाल
यूपी बोर्ड का परिणाम: फेल होने वाले छात्रों के लिए सीएम योगी का आया दवा जैसा संदेश