राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में चूर दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने मामूली विवाद के बाद दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या हुआ था उस रात? घटना शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे जाफरपुर कला के रावता गांव की है। यहां एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। पार्टी खत्म होने के बाद पांडव कुमार और उनका दोस्त कृष्ण अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान वहां रहने वाला हेड कांस्टेबल नीरज बाहर आया और शोर-शराबे को लेकर उनसे उलझ गया।
पिस्टल निकालकर चलाई गोली विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी हेड कांस्टेबल नीरज ने अपना आपा खो दिया। उसने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और सीधे पांडव कुमार के सीने पर गोली चला दी। गोली पांडव के सीने को पार करते हुए पीछे बैठे उसके दोस्त कृष्ण के पेट में जा लगी।
अस्पताल में तोड़ा दम घायल अवस्था में दोनों को तुरंत आरटीआर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने पांडव कुमार को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, कृष्ण की हालत गंभीर बनी हुई थी, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पांडव कुमार एक फूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
आरोपी फरार, तलाश तेज मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पांडव की मां ने बताया कि उनका बेटा घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी नीरज मूल रूप से हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है और पिछले 15 सालों से रावता गांव में अकेला रह रहा था।
घटना के बाद से ही आरोपी पुलिसकर्मी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
*VIDEO | Delhi: A food delivery agent, Pandav Kumar, was shot dead allegedly by a Delhi Police head constable following an altercation on Sunday.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
The alleged incident occurred in the Jaffarpur Kalan village around 2.30 am, when Pandav and his friend Krishan were standing on a… pic.twitter.com/MELgW38Vms
रामायण में राम-हनुमान के रोल में इन दो खान्स को देखना चाहती थीं हेमा मालिनी, वायरल वीडियो से मचा बवाल
आईपीएल 2026: 36 गेंदों में शतक जड़ वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, दिग्गजों ने कहा- रब का करिश्मा
6 फीट 3 इंच के मोहसिन खान का कहर: अकेले बिखेरी केकेआर की बल्लेबाजी, झटके 5 विकेट
PSL में बाबर आजम का विस्फोट : बार-बार गेंद बदलने पर अंपायर से भिड़े कप्तान, वीडियो वायरल
होटल से बाहर निकलते ही अभिषेक शर्मा के साथ बदसलूकी, महिला फैन की हरकत पर मचा बवाल
CSK vs GT: रुतुराज गायकवाड़ का सेंचुरी धमाका, लेकिन इस खराब रिकॉर्ड में भी हुए शामिल
रहस्यमयी भविष्यवाणी या इत्तेफाक? गोलीबारी से पहले कैरोलिन लेविट का फायर शॉट वाला बयान वायरल
नन्ही दुआ की पहली आउटिंग: रणवीर-दीपिका बेटी को लेकर पहुंचे लाइव शो, पिता की खुशी का ठिकाना नहीं
RR vs SRH: शतकवीर वैभव सूर्यवंशी का बड़ा अफसोस, हिंगे प्लान पर तोड़ी चुप्पी
बस की कांच पर लिखा आज 100 मारूंगा , और मैदान पर सच कर दिखाया; वैभव सूर्यवंशी का वीडियो वायरल