चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी।
गायकवाड़ का शानदार अर्धशतक और खास उपलब्धि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टीम की पारी को संभाला और 60 गेंदों में 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जड़े। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने सीएसके के लिए आईपीएल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं।
धोनी-रैना के क्लब में हुई एंट्री इस उपलब्धि के साथ ही गायकवाड़ अब सीएसके के लिए 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में एमएस धोनी (234), सुरेश रैना (180) और शिवम दुबे (105) पहले से मौजूद हैं। अब रुतुराज भी इस विशिष्ट क्लब का हिस्सा बन गए हैं।
शर्मनाक रिकॉर्ड में फंसे कप्तान एक तरफ जहां गायकवाड़ ने छक्कों का शतक पूरा किया, वहीं दूसरी तरफ वह सीएसके के लिए सबसे धीमी फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी आ गए हैं। रुतुराज ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो सीएसके के इतिहास में संयुक्त रूप से चौथा सबसे धीमा अर्धशतक है। इस सूची में पार्थिव पटेल (53 गेंद) और मैथ्यू हेडन (51 गेंद) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
मैच का संक्षिप्त हाल रुतुराज के अलावा शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 22 और जेमी ओवर्टन ने 6 गेंदों में 18 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। गुजरात टाइटंस की ओर से कगीसो रबाडा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि अरशद खान ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट अपने नाम किया। अब देखना होगा कि क्या सीएसके के गेंदबाज 159 रनों के बचाव में सफल हो पाते हैं या नहीं।
Run rate on the rise for #CSK 📈
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
🎥 Ruturaj Gaikwad and Shivam Dube with vital hits 👌
Updates ▶️ https://t.co/zJBovAaCoM #TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvGT | @ChennaiIPL pic.twitter.com/rW6jOeNSVl
व्हाइट हाउस फायरिंग: कौन है 31 वर्षीय हमलावर कोल एलन और क्या है उसका ईरान कनेक्शन?
NEET UG 2026: एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें तुरंत डाउनलोड
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: उड़ान भरते ही विमान के पहियों से निकला धुआं, इमरजेंसी में उतारे गए यात्री
गुजरात निकाय चुनाव: अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन , गांधीनगर में परिवार संग डाला वोट
बंगाल चुनाव: TMC कार्यकर्ता के घर मिले 100 जिंदा बम, चुनाव आयोग का पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम
शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान से मचा बवाल, चंद्रशेखर आजाद ने कहा- पीएम मोदी के मुँहबोले छोटे भाई
उसका लैब टेस्ट करवाओ , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख दंग रह गया पाकिस्तान
गोलीबारी से दहला डिनर, भगदड़ के बीच शराब की बोतलें चुराते दिखे पत्रकार? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
LSG vs KKR: लखनऊ में टॉस जीतकर ऋषभ पंत ने बिछाई जाल, कोलकाता की परीक्षा आज
फेल हुई छात्रा का गजब का जुगाड़ : PTM में माता-पिता की डांट से बचने के लिए Rapido राइडर को बनाया भाई