पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता रफीकुल इस्लाम के घर पर छापेमारी के दौरान करीब 100 जिंदा बम बरामद किए गए हैं।
बीजेपी ने उठाए सवाल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि TMC भय की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बमों का इस्तेमाल चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने और मतदाताओं को डराने के लिए किया जाना था।
चुनाव आयोग सख्त विस्फोटकों की बरामदगी को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए बंगाल पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
24 घंटे का अल्टीमेटम आयोग ने राज्य के पुलिस अधिकारियों, विशेषकर जिला SP और थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री को तुरंत जब्त करें। इस काम के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हिंसा की आशंका को देखते हुए आयोग ने राज्य में सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है। केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई जा रही है और वर्नरेबिलिटी मैपिंग (संवेदनशील इलाकों की पहचान) पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आयोग ने सिविल प्रशासन और पुलिस को आपसी तालमेल बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं ताकि आगामी मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।
100 Live Bombs recovered from TMC worker; Rafikul Islam s house in Bhangar!
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) April 26, 2026
‘BHOY BEING CAUGHT’
BHAROSA WILL DEFEAT TMC S BHOY ! #PaltanoDorkarChaiBJPSorkar pic.twitter.com/yWwCGaEw2A
वायरल वीडियो: निकालो इस डायन को! मासूम बच्चे पर बेरहमी से बरसाए डंडे, शिक्षिका की करतूत पर भड़के लोग
बंगाल का सियासी मतुआ फैक्टर : 66 सीटों के गणित पर PM मोदी की नजर, ठाकुरबाड़ी में टेका माथा
LSG vs KKR: ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड विवाद ने पकड़ा तूल, अंगकृष रघुवंशी का फूटा गुस्सा
भवानीपुर में सियासी घमासान: ममता बनर्जी की रैली में डीजे का शोर, मंच छोड़ने को हुईं मजबूर
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी को छोड़ना पड़ेगा राज्य , हरियाणा के मंत्री अनिल विज की बड़ी भविष्यवाणी
गुजरात में 50 साल तक BJP को हराना नामुमकिन , यूसुफ पठान के बयान पर मचा सियासी घमासान
दीप्ति शर्मा के पंजा से ढहा साउथ अफ्रीका का किला, भारत ने दर्ज की शानदार जीत
6 फीट 3 इंच के गेंदबाज का कहर: मोहसिन खान ने अकेले केकेआर की आधी टीम को किया ढेर
इकाना में रिंकू का सुपर शो: रोमांचक सुपर ओवर में केकेआर ने पंत की टीम को चटाई धूल
अभिषेक शर्मा के साथ बदसलूकी: फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़कर खिलाड़ी का जबरन खींचा हाथ, वीडियो वायरल