अमेरिका में शनिवार रात हिल्टन होटल में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को दहला दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के दौरान हुई इस वारदात ने राष्ट्रपति की सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसमें उन्होंने घटना से कुछ देर पहले ही फायर शॉट की बात कही थी।
क्या जानती थीं लेविट? घटना से ठीक पहले, लेविट ने मीडिया से बातचीत में दर्शकों से डोनाल्ड ट्रंप का भाषण सुनने की अपील की थी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा था कि ट्रंप का भाषण काफी दिलचस्प होगा और इसमें दर्शकों को कुछ तीखे हमले (फायर शॉट्स) देखने को मिलेंगे। उस वक्त इसे राजनीतिक कटाक्ष समझा गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद जब कार्यक्रम में हकीकत में गोलियां चलीं, तो लेविट का यह बयान एक भयानक संयोग बनकर सामने आया।
ट्रंप का अंदाज और फायर शॉट की हकीकत इंटरव्यू के दौरान लेविट ने कहा था कि ट्रंप ने अपना भाषण खुद लिखा है और वे अपने क्लासिक स्टाइल में पूरे हॉल को अपनी बातों से हिला देंगे। उन्होंने हंसी-मजाक में फायर शॉट्स शब्द का इस्तेमाल किया था। हालांकि, उनका उद्देश्य सिर्फ भाषण की तीखी बातों की ओर इशारा करना था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी ने इस बयान को एक अलग ही और डरावना अर्थ दे दिया।
कैसे हुई पूरी वारदात? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉशिंगटन हिल्टन होटल में एक हथियारबंद व्यक्ति ने सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। आरोपी के पास शॉटगन थी और उसने सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली भी चलाई। गनीमत रही कि सुरक्षा उपकरण के कारण एजेंट की जान बच गई और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।
सुरक्षा प्रोटोकॉल और ट्रंप की सुरक्षा गोलीबारी होते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिपते नजर आए। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
🚨 JUST NOW: Karoline Leavitt calls on everyone to watch tonight because Donald Trump will bring the heat and there will be “shots fired”
— MAGA Voice (@MAGAVoice) April 25, 2026
LET’S FREAKING GO 🔥 pic.twitter.com/GMkccJ7qvw
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: उड़ान भरते ही विमान के पहियों से निकला धुआं, इमरजेंसी में उतारे गए यात्री
व्हाइट हाउस डिनर में खूनी खेल की कोशिश: अर्धनग्न हालत में दबोचा गया शूटर, ट्रंप ने शेयर की तस्वीरें
पप्पू यादव का बिगड़ा बोल: भाजपा विधायक ने घेरा, कहा- माफी से भी नहीं भरेगा जख्म
IPL 2026: ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड पर भड़के अंगकृष रघुवंशी, बाउंड्री कुशन पर बरसाया गुस्सा
संजू सैमसन ने दिखाई धोनी वाली फुर्ती, पलक झपकते ही उड़ाई शुभमन गिल की गिल्लियां
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: स्विस एयर के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचे 245 यात्री
क्या मोजतबा खामेनेई अब इस दुनिया में नहीं हैं? ईरान में लगी एक तस्वीर ने बढ़ाई रहस्य की परतें
वादे के पक्के मोदी: 10 रुपये की झालमुड़ी के बाद अब चिट्ठी से टीएमसी में हलचल
उसका लैब टेस्ट करवाओ : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख हैरान हुआ पाकिस्तान
अभिषेक शर्मा की दीवानगी: फैन ने हाथ पकड़कर खींचा, मैदान पर मचाया रनों का कोहराम