आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। उनकी उम्र और खेल के स्तर का तालमेल इतना अद्भुत है कि अब सरहद पार पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी दंग रह गए हैं।
क्या उसके अंदर AI चिप लगी है?
पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेट एक्सपर्ट डॉ. नौमान नियाज ने एक टीवी शो के दौरान वैभव की जमकर तारीफ की। उन्होंने मजाकिया और हैरान भरे अंदाज में कहा, यह लड़का क्या है! जैसे वाडा (WADA) डोपिंग टेस्ट करता है, वैसे ही वैभव का लैब में टेस्ट होना चाहिए। मुझे लगता है शायद उसके अंदर कोई AI चिप लगी हुई है। उसका खेल बिल्कुल अविश्वसनीय है।
उम्र सिर्फ एक नंबर?
डॉ. नियाज ने मेडिकल पहलू पर चर्चा करते हुए बताया कि आम तौर पर 18 साल की उम्र में शारीरिक बदलाव (मसल और कोर स्ट्रेंथ) आने शुरू होते हैं। लेकिन 15 साल की उम्र में वैभव जिस तरह पावर हिटिंग कर रहे हैं, वह हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि वैभव के खेल में कलाई का उपयोग और शॉट खेलने का आर्क अविश्वसनीय है, जो उसे बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है।
आंकड़ों में वैभव का जलवा
वैभव का प्रदर्शन केवल चर्चाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आंकड़े भी इसका प्रमाण हैं। IPL 2026 में अब तक खेले गए 8 मैचों में उन्होंने 357 रन बनाए हैं। वे इस समय ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं।
इस दौरान उन्होंने एक तूफानी शतक भी जड़ा है और उनका स्ट्राइक रेट 234 से ऊपर का रहा है। उनकी निरंतरता और निडरता ने उन्हें टूर्नामेंट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना दिया है।
भविष्य का सुपरस्टार
वैभव की बल्लेबाजी का असर यह है कि दिग्गज भी अब उनकी तुलना उस दौर से कर रहे हैं जब विराट कोहली वर्ल्ड चैंपियन बन चुके थे। यह युवा बल्लेबाज न केवल भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है, बल्कि उसकी चमक अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गई है।
🚨 AI chip in Vaibhav Sooryavanshi s bat?
— Tehseen Qasim (@Tehseenqasim) April 26, 2026
- Vaibhav Sooryavanshi is batting like he’s got an AI chip installed. Frankly, just like we have doping tests, he should be tested too. This doesn’t look human. What a player he is!! Unreal! - Dr Nauman Niaz #TATAIPL #RRvsSRH #IPL2026 pic.twitter.com/xUZ4eg2iyU
युद्ध के मुहाने पर इजरायल ले गया भारत के 240 यहूदी, हिज्बुल्लाह के निशाने वाले इलाकों में बसाने की तैयारी
क्या एलन मस्क का AI Grok चुन सकता है भारत का अगला प्रधानमंत्री?
वॉशिंगटन हिल्टन होटल में ट्रंप पर हमला: क्या इतिहास ने खुद को दोहराया?
CSK vs GT: रुतुराज गायकवाड़ का सेंचुरी धमाका, लेकिन इस खराब रिकॉर्ड में भी हुए शामिल
भवानीपुर में सियासी संग्राम: शोर के कारण ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी रैली, समर्थकों में झड़प
गुजरात निकाय चुनाव: मतदान के बीच तीन लोगों की मौत से पसरा मातम
वादे के पक्के मोदी: 10 रुपये की झालमुड़ी के बाद अब चिट्ठी से टीएमसी में हलचल
उसका लैब टेस्ट करवाओ : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख हैरान हुआ पाकिस्तान
एलन मस्क के AI Grok ने पकड़ा मोदी का हाथ, भारत की राजनीति में छिड़ी नई बहस
टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, चेन्नई रखेगी बड़े स्कोर पर नज़र