मुंबई। बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में अपनी डेढ़ साल की बेटी दुआ के साथ एक बेहद खास पल साझा करते नजर आए। यह जोड़ी अपनी बेटी को पहली बार किसी पब्लिक आउटिंग और लाइव शो के लिए बाहर ले गई।
NMACC में दुआ का पहला शो रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ को मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) ले गए। यहाँ दुआ ने अपना पहला लाइव शो कोकोमेलन सिंग-ए-लॉन्ग (CoComelon Sing-A-Long LIVE) एन्जॉय किया। इस दौरान रणवीर और दीपिका अपनी नन्ही परी के साथ काफी खुश नजर आए।
यह पल हमेशा याद रहेगा शो के बाद रणवीर सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह हमारे लिए बेहद खास पल है क्योंकि यह दुआ का पहला लाइव शो था। मैं NMACC की टीम का आभारी हूं कि उन्होंने ऐसे अद्भुत अनुभव पेश किए, जो हमारी यादों में हमेशा रहेंगे। सोशल मीडिया पर एक्टर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
खुशियों का डबल डोज दीपिका और रणवीर के लिए यह समय खुशियों से भरा है। हाल ही में कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि दुआ जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली है। इस घोषणा में दुआ की प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए एक झलक ने फैंस का दिल जीत लिया।
सफलता के शिखर पर धुरंधर पर्सनल लाइफ के साथ-साथ रणवीर सिंह अपने प्रोफेशनल फ्रंट पर भी सफलता का स्वाद चख रहे हैं। उनकी हालिया स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Ranveer talks about attending cocomelon live show at NMACC India with Dua 😍✨️🧿. Deepika was also with them.#DeepVeer pic.twitter.com/NzCgTskGsN
— Versatile Fan (@versatilefan) April 26, 2026
ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड विवाद: अंगकृष रघुवंशी के आउट होने पर मचा बवाल, केकेआर खेमा सन्न
दिल्ली: नशे में धुत पुलिसकर्मी की दबंगई , बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या
फेल हुई छात्रा का गजब का जुगाड़ : PTM में माता-पिता की डांट से बचने के लिए Rapido राइडर को बनाया भाई
IPL 2026: क्या वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में है AI चिप ? पाक एक्सपर्ट की अजीबोगरीब मांग से मचा बवाल
भीषण गर्मी का असर: छत की पानी की टंकी बनी बंदरों का स्विमिंग पूल , देखें वायरल वीडियो
मुंबई-पुणे का सफर अब होगा सुपरफास्ट: 6600 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा देश का सबसे आधुनिक मिसिंग लिंक
ए लड़का लोग, तमाशा नहीं! : रवि किशन के दबंग अंदाज ने हावड़ा में टाल दिया बड़ा बखेड़ा
IPL 2026: पंजाब का ऐतिहासिक कारनामा, 265 रनों का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास; प्रीति जिंटा का पंच हुआ वायरल
भवानीपुर में सियासी घमासान: ममता बनर्जी की रैली में डीजे का शोर, मंच छोड़ने को हुईं मजबूर
आईपीएल में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड का दुर्लभ नजारा: जानिए क्रिकेट के 11 आउट होने के नियम