अमेरिका के हिल्टन होटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई गोलीबारी की घटना के बाद एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। इस वीडियो में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट हमले से कुछ घंटे पहले शॉट्स फायर (Shots Fired) होने की बात कहती नजर आ रही हैं।
क्या था प्रेस सचिव का बयान? व्हाइट हाउस द्वारा आयोजित कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से पहले एक इंटरव्यू के दौरान लेविट ने कहा था, राष्ट्रपति ट्रंप आज रात के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका भाषण क्लासिक डोनाल्ड ट्रंप स्टाइल में होगा। आज रात कमरे के भीतर कुछ शॉट्स फायर होंगे।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या प्रशासन को हमले की पूर्व जानकारी थी?
मुहावरे का गलत मतलब हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि प्रेस सचिव का अर्थ शाब्दिक नहीं था। लेविट यहां शॉट्स फायर मुहावरे का उपयोग ट्रंप के तीखे जुबानी हमलों और कटाक्ष (Sarcastic remarks) के संदर्भ में कर रही थीं। अंग्रेजी में इस मुहावरे का अर्थ किसी को कड़े शब्दों में जवाब देना या तंज कसना होता है। लेकिन, कुछ ही घंटों बाद हकीकत में गोलियां चलने से उनके ये शब्द एक डरावनी भविष्यवाणी की तरह लगने लगे।
होटल में क्या हुआ था? शनिवार रात डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर निकाला। ट्रंप ने बाद में इसे खुद पर हुआ हत्या का प्रयास बताया।
हमलावर कौन है? अधिकारियों ने संदिग्ध हमलावर की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में की है। वह कैलिफोर्निया का रहने वाला है और होटल में एक मेहमान के तौर पर ठहरा हुआ था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई घातक चाकू बरामद किए गए हैं।
ट्रंप की प्रतिक्रिया इस जानलेवा हमले से बाल-बाल बचने के बाद ट्रंप ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, राष्ट्रपति होना एक खतरनाक पेशा है। फिलहाल एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि आरोपी का मकसद क्या था और क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था।
WH Press Secretary @karolineleavitt says the president s speech tonight will be classic Donald J. Trump.
— Fox News (@FoxNews) April 25, 2026
Tune in to @FNSaturdayNight at 9 PM ET for @jimmyfailla s coverage of the White House Correspondents Dinner. pic.twitter.com/k7jHhKvNlp
ये कोई तमाशा नहीं... सीधे चलो : रवि किशन के रोड शो में बवाल, बंगाल में बढ़ी सियासी गर्मी
हुगली में पीएम मोदी का हुंकार: अत्याचार चरम पर हो तो जनता बन जाती है मां दुर्गा
अंतरिक्ष में पाकिस्तान की ड्रैगन चाल, भारत के लिए क्या खतरे की घंटी?
अभिषेक शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक: फैन ने हाथ पकड़कर बुरी तरह खींचा, वीडियो वायरल
LSG vs KKR: अंपायर के विवादित फैसले पर भड़का केकेआर खेमा, अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड देख मचा बवाल
मैं दाऊद से जुड़ रहा हूं... राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने पर प्रकाश राज का तीखा तंज
टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, चेन्नई रखेगी बड़े स्कोर पर नज़र
22 हजार के निवेश पर 3.5 लाख कमाई का झांसा: पीएम मोदी के नाम पर वायरल वीडियो का सच आया सामने
6 फीट 3 इंच के गेंदबाज का कहर: मोहसिन खान ने अकेले केकेआर की आधी टीम को किया ढेर
वायरल वीडियो: निकालो इस डायन को! मासूम बच्चे पर बेरहमी से बरसाए डंडे, शिक्षिका की करतूत पर भड़के लोग