आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ मैच खेल से ज्यादा विवादों के लिए चर्चा में आ गया। केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड (फील्ड में बाधा डालना) के चलते आउट दिया गया, जिसे लेकर मैदान पर जमकर हंगामा हुआ।
क्या हुआ था उस गेंद पर? यह ड्रामा केकेआर की पारी के पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर हुआ। प्रिंस यादव की गेंद पर रघुवंशी ने मिड-ऑन की तरफ शॉट खेला और रन के लिए दौड़े, लेकिन साथी बल्लेबाज ने उन्हें वापस भेज दिया। थ्रो सीधे विकेटों की ओर आया और क्रीज में डाइव लगाते समय गेंद रघुवंशी को लगी। एलएसजी के खिलाड़ियों ने तुरंत अपील कर दी।
थर्ड अंपायर का फैसला और नाराजगी मामला थर्ड अंपायर के पास गया। रिप्ले में देखा गया कि बल्लेबाज ने रन बचाने के लिए अपनी दिशा बदली थी। थर्ड अंपायर ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए रघुवंशी को आउट दे दिया। इस फैसले से केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर और अन्य खिलाड़ी बेहद नाराज दिखे। डगआउट के बाहर कोच ने फोर्थ अंपायर के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
गुस्से में पवेलियन लौटे रघुवंशी फैसले से हताश रघुवंशी खुद को बेगुनाह बताते रहे। मैदान छोड़ते समय वह इतने गुस्से में थे कि उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर पटका और हेलमेट भी फेंक दिया। रघुवंशी ने 8 गेंदों में 9 रन बनाए थे। वे आईपीएल इतिहास में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
क्या कहता है क्रिकेट का नियम? क्रिकेट लॉ 37 के अनुसार, यदि कोई बल्लेबाज जानबूझकर शब्दों या अपने कार्यों से फील्डिंग टीम को रन आउट या कैच लेने से रोकता है, तो उसे आउट करार दिया जा सकता है। अंपायर ने रघुवंशी की दिशा बदलने को इसी नियम का उल्लंघन माना। हालांकि, यह फैसला अब सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में बहस का मुद्दा बन गया है।
आईपीएल में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड का शिकार होने वाले खिलाड़ी:
*Angkrish Raghuvanshi is gone for Obstructing the field ❌
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 26, 2026
- What are your thoughts on the decision? pic.twitter.com/AKtiA1UxPJ
18 खुफिया एजेंसियां, अरबों का बजट, फिर भी ट्रंप पर हमला कैसे? सुरक्षा में आखिर कहां हो रही चूक?
Samsung के नए फोल्डेबल फोन का फर्स्ट लुक: डिजाइन में बड़े बदलावों के संकेत, जानें क्या है खास
51 डिग्री गर्मी में भी कैसे तरोताजा रहते हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया? जेब से निकाला अपना सीक्रेट वेपन
हाथ में जहरीला सांप लेकर खिलौने की तरह खेलती दिखी मासूम बच्ची, वीडियो देख थम गई लोगों की सांसें
आप के 7 सांसदों पर लटकी तलवार: दलबदल कानून के जाल में फंसेंगे राघव चड्ढा और अन्य?
इस्तीफे के 12 दिन बाद नीतीश कुमार का पावर शो , जदयू दफ्तर में खुद पर बने गाने पर बजवाईं तालियां
व्हाइट हाउस डिनर में खूनी खेल की कोशिश: अर्धनग्न हालत में दबोचा गया शूटर, ट्रंप ने शेयर की तस्वीरें
व्हाइट हाउस डिनर में खूनी खेल: ट्रंप और दिग्गज नेताओं पर हमला, मची अफरा-तफरी
सुपर ओवर का रोमांच: रिंकू सिंह के तूफान में उड़ी लखनऊ, केकेआर ने घर में घुसकर पीटा
अभिषेक शर्मा का हाथ खींचना और इरफान पठान का किस कांड: फैंस की दीवानगी या सुरक्षा में चूक?