वॉशिंगटन डीसी में शनिवार, 25 अप्रैल की रात एक बड़े सुरक्षा संकट का केंद्र बन गई। शहर के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलोनिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वांस समेत देश के कई बड़े नेता और दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं।
गोलीबारी: टेबलों के नीचे छिपे गेस्ट हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मेहमानों को तुरंत Get Down (नीचे झुकने) का निर्देश दिया गया, जिसके बाद लोग अपनी मेजों के नीचे छिप गए। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षा घेरे में ले लिया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
एजेंट की सूझबूझ से बची जान अधिकारियों के अनुसार, शॉटगन से लैस हमलावर ने चेकपॉइंट के पास सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की थी। संदिग्ध ने सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट पर सीधी गोली चलाई। गनीमत रही कि गोली एजेंट की बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराकर रुक गई और वह बाल-बाल बच गए।
कौन है हमलावर? घटना के कुछ ही घंटों बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर हमलावर की तस्वीर साझा करते हुए उसके पकड़े जाने की पुष्टि की। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के टोरेंस का निवासी है। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वही निशाने पर थे, तो उन्होंने कहा, मुझे ऐसा ही लगता है। प्रारंभिक जांच में इसे लोन वुल्फ हमला माना जा रहा है।
वैश्विक नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया इस हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य साथियों के सुरक्षित होने पर राहत जताई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी घटना पर हैरानी जताई और ट्रंप व अन्य शीर्ष नेताओं की सुरक्षा पर संतोष व्यक्त किया।
ट्रंप की सुरक्षा पर लगातार सवाल डॉनल्ड ट्रंप पर हुआ यह कोई पहला जानलेवा हमला नहीं है। 2024 में पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान उन्हें कान में गोली लगी थी। इसके अलावा, फरवरी 2026 में फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स में भी रयान रूथ नाम के एक शख्स ने हमला करने की कोशिश की थी, जिसे हाल ही में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बार-बार हो रहे इन हमलों ने अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
1ST FOOTAGE OF TRUMP SHOOTER https://t.co/D33GaTMDEu pic.twitter.com/vBvhHtOnZa
— RT (@RT_com) April 26, 2026
IPL 2026: छक्कों की बरसात, टॉप-5 की लिस्ट में 15 साल के जूनियर का दबदबा
तुम मुझे वोट दो, मैं TMC से आजादी दिलाऊंगा - बोंगांव में गरजे PM मोदी
वादे के पक्के मोदी: 10 रुपये की झालमुड़ी के बाद अब चिट्ठी से टीएमसी में हलचल
मंच से ममता का वॉकआउट : बीजेपी की रैली के शोर से भड़कीं सीएम, बिगड़े चुनावी माहौल
जेन-जी महिलाएं ही संभालेंगी देश की कमान: राहुल गांधी ने DU छात्राओं के साथ साझा किया अपना विजन
मोदी के 3 पक्के यार और बंगाल का रण; केजरीवाल ने घेरी केंद्र सरकार
उसका लैब टेस्ट करवाओ , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख दंग रह गया पाकिस्तान
LSG vs KKR: ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड नियम पर मचा बवाल, अंगकृष रघुवंशी के आउट होने पर केकेआर का फूटा गुस्सा
IPL में मचा बवाल: अंगकृष रघुवंशी का अनोखा आउट, क्या नियम का सही इस्तेमाल हुआ?
भीषण गर्मी में देसी जुगाड़ का दम: गीले तौलिए से बनाया AC जैसा कूलिंग सिस्टम