प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली के आरामबाग में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जनता से चुनावों में रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की।
दूसरे चरण में रिकॉर्ड तोड़ेगी जनता पीएम मोदी ने मतदाताओं से आह्वान किया कि 29 मई को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में पहले फेज के 92 प्रतिशत के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज बंगाल के हर बूथ पर उमड़ती भीड़ यह संकेत दे रही है कि जनता ने डर को त्यागकर विश्वास को चुन लिया है।
टीएमसी का 15 साल का अत्याचार प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से बंगाल की जनता को डराया और लूटा गया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, ये लोग एक बात भूल गए हैं कि जब अत्याचार अपनी चरम सीमा पार कर जाता है, तो जनता मां दुर्गा का रूप धारण कर लेती है और अन्याय का विसर्जन कर देती है।
सचिवालय नहीं, गुंडों से चल रही सरकार पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की सरकार नबन्ना सचिवालय से नहीं, बल्कि गुंडे-मस्तानों के इशारे पर चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुकी है। हालत यह है कि हर छोटे-बड़े काम के लिए जनता को कोर्ट-कचहरी की शरण लेनी पड़ती है।
युवाओं के भविष्य पर प्रहार शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि टीएमसी के मंत्रियों ने युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर दिया है। यदि यह सरकार संवेदनशील होती, तो ईमानदारी से जांच होती। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि कोर्ट के दखल के बाद ही सरकार को जांच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
गुस्से में है बंगाल हुगली की रैली में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सिंगूर से लेकर पूरे बंगाल में टीएमसी के प्रति आक्रोश स्पष्ट दिख रहा है। जनता ने अब ठान लिया है कि इस निर्मम सरकार को उखाड़ फेंकना ही एकमात्र लक्ष्य है।
#WATCH | Hooghly | West Bengal Assembly Elections 2026 | Addressing a public rally, Prime Minister Narendra Modi says, For 15 years, TMC intimidated the people of Bengal. But these people forgot one thing. When oppression reaches its limit, the public takes the form of Mother… pic.twitter.com/7Rnnpt9BBx
— ANI (@ANI) April 26, 2026
दिल्ली एयरपोर्ट पर मौत को मात: टेकऑफ से पहले स्विस एयर का इंजन फेल, 232 यात्रियों की जान अटकी
IPL 2026: क्या वैभव सूर्यवंशी के बल्ले में है AI चिप ? पाक एक्सपर्ट की अजीबोगरीब मांग से मचा बवाल
22 हजार के निवेश पर 3.5 लाख कमाई का झांसा: पीएम मोदी के नाम पर वायरल वीडियो का सच आया सामने
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला SPG कमांडो ? जानें वायरल दावे का पूरा सच
व्हाइट हाउस डिनर में खूनी खेल: ट्रंप और दिग्गज नेताओं पर हमला, मची अफरा-तफरी
हवा, मिट्टी और हर पत्ते में हूं मैं : डायमंड हार्बर के होटल रूम 208 का रहस्य क्या है?
बर्थडे पार्टी बनी श्मशान: केक लगाने पर सपा नेता ने भाजपा से जुड़े 3 दोस्तों को गोलियों से भूना
इकाना में रिंकू का सुपर शो: रोमांचक सुपर ओवर में केकेआर ने पंत की टीम को चटाई धूल
बंगाल रण: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा प्रहार, कहा- अब घुसपैठ और माफिया राज से मुक्ति का समय
जब गोलियों की तड़तड़ाहट में भी अंकल जी को याद रहा केक, वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया