वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप तय नहीं कर पाएंगे कि इसे बेखौफ अंदाज कहें या पागलपन । वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के दौरान जब गोलियों की आवाज से पूरा हॉल गूंज उठा, तब एक शख्स का व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है।
मौत सामने थी, पर केक जरूरी था वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायरिंग की आवाज सुनते ही पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप रहे थे और सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभाल रहे थे। इसी दहशत के बीच, कैमरे ने एक ऐसी तस्वीर कैद की जिसने सबको हैरान कर दिया। एक बुजुर्ग शख्स बड़ी शांति से अपनी मेज पर बैठा रहा और मजे से केक खाता रहा। आसपास मची भगदड़ का उस पर कोई असर नहीं दिखा।
क्या है वायरल वीडियो का सच? क्रिस स्टीफंस नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलियों की आवाज के बीच भी अंकल जी का पूरा ध्यान सिर्फ अपने चम्मच और केक पर है। एक जोरदार धमाके के बाद उन्होंने बस एक सेकंड के लिए सिर उठाकर बाहर देखा, और फिर वापस अपने केक का आनंद लेने लगे। उनके चेहरे पर न तो कोई तनाव था और न ही डर।
इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। लोग इसे ट्रंप समर्थकों की निडरता के साथ जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, अंकल ने यमराज को होल्ड पर डाल दिया है, क्योंकि पहले मिठाई जरूरी है। वहीं दूसरे ने लिखा, ये वो लोग हैं जिन्हें पता है कि जब तक केक खत्म नहीं होगा, कुछ नहीं होने वाला।
बहादुरी या लापरवाही? सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस भी छिड़ गई है। कुछ लोग इसे स्टोइक (उदासीन) व्यवहार मान रहे हैं, जहां इंसान बाहरी परिस्थितियों से विचलित नहीं होता। वहीं, सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी स्थिति में खाना खाते रहना जानलेवा लापरवाही हो सकती है। फिलहाल, ये अंकल जी इंटरनेट के नए सुपर हीरो बन चुके हैं, जिनकी निडरता ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
My man pic.twitter.com/NKAoHKXciR
— Chris Stephens (@ChrisStephensMD) April 26, 2026
हाथ में जहरीला सांप लेकर खिलौने की तरह खेलती दिखी मासूम बच्ची, वीडियो देख थम गई लोगों की सांसें
अंतरिक्ष में पाकिस्तान की ड्रैगन चाल, भारत के लिए क्या खतरे की घंटी?
दीप्ति शर्मा के पंजा से ढहा साउथ अफ्रीका का किला, भारत ने दर्ज की शानदार जीत
पश्चिम बंगाल बन रहा है दूसरा बांग्लादेश , रवि किशन के बिगड़े बोल से गरमाई चुनावी सियासत
वॉशिंग मशीन में बर्तन! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शख्स का अनोखा जुगाड़
IPL 2026: पंजाब का ऐतिहासिक कारनामा, 265 रनों का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास; प्रीति जिंटा का पंच हुआ वायरल
दिल्ली की हार के लिए करुण नायर नहीं, ये बड़ी गलती जिम्मेदार: अश्विन ने उठाए सवाल
IPL 2026: छक्कों की बरसात, टॉप-5 की लिस्ट में 15 साल के जूनियर का दबदबा
युद्ध के मुहाने पर इजरायल ले गया भारत के 240 यहूदी, हिज्बुल्लाह के निशाने वाले इलाकों में बसाने की तैयारी
जब गोलियों की तड़तड़ाहट में भी अंकल जी को याद रहा केक, वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया