जालंधर: पंजाब की राजनीति में मचे सियासी घमासान के बीच राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब की मान सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने के तुरंत बाद, केंद्र सरकार ने मोर्चा संभालते हुए हरभजन सिंह को सीआरपीएफ (CRPF) की कड़ी सुरक्षा प्रदान कर दी है।
पंजाब पुलिस ने सुरक्षा हटाई हाल ही में पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों और सरकारी एस्कॉर्ट वाहन को वापस बुला लिया है। उनके स्टाफ के मुताबिक, जालंधर स्थित आवास के बाहर से पंजाब पुलिस के 9 से 10 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है, जिससे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा कवर हटाने के कुछ ही घंटों के भीतर केंद्र सरकार ने हरभजन सिंह को सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया करा दी है। अब उनके जालंधर आवास के बाहर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई है। यह कदम उनकी सुरक्षा को लेकर बढ़ते जोखिमों के मद्देनजर उठाया गया है।
क्या पार्टी बदलने का है असर? यह पूरा मामला तब गरमाया जब आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े रहे राघव चड्ढा ने एक बड़ा दावा किया। चड्ढा ने दावा किया कि हरभजन सिंह समेत AAP के सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च सदन के लगभग दो-तिहाई सांसद उनके साथ बीजेपी में शामिल होने की प्रक्रिया में हैं, जो अरविंद केजरीवाल की पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
आवास पर गद्दार लिखने से बढ़ा तनाव इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद से माहौल तनावपूर्ण है। जालंधर में हरभजन सिंह के समर्थकों और AAP कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष साफ देखा जा सकता है। विरोध का आलम यह है कि उनके घर की दीवारों पर गद्दार तक लिख दिया गया है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है।
AAP के लिए बड़ा संकट राघव चड्ढा, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, अशोक मित्तल और विक्रम साहनी जैसे सांसदों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के भीतर चल रहे गहरे आंतरिक संकट को दर्शाता है। इस सियासी उठापटक के बाद पंजाब की राजनीति में आने वाले दिन बेहद निर्णायक साबित हो सकते हैं।
*#WATCH | Jalandhar, Punjab: AAP workers express their resentment against Rajya Sabha MP Harbhajan Singh as they wrote Gaddar on the walls of his residence in Jalandhar.
— ANI (@ANI) April 25, 2026
Raghav Chadha, Harbhajan Singh, along with 2/3rd MPs of AAP, merged with the BJP yesterday. pic.twitter.com/PGiFKwlt0I
वॉशिंगटन हिल्टन होटल में ट्रंप पर हमला: क्या इतिहास ने खुद को दोहराया?
ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम: भव्य डिनर में 2,600 लोगों का खाना क्यों रह गया अधूरा?
वरमाला के नाम पर तमाशा: दूल्हा-दुल्हन ने रिश्तेदारों के कंधे पर की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर छिड़ा विवाद
भवानीपुर में सियासी घमासान: ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी रैली, भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई भिड़ंत
जब गोलियों की तड़तड़ाहट में भी अंकल जी को याद रहा केक, वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
गार्गी कॉलेज में राहुल गांधी: Gen Z महिलाएं दिखाएंगी देश को रास्ता
होटल से बाहर निकलते ही अभिषेक शर्मा के साथ बदसलूकी, महिला फैन की हरकत पर मचा बवाल
युद्ध के मुहाने पर इजरायल ले गया भारत के 240 यहूदी, हिज्बुल्लाह के निशाने वाले इलाकों में बसाने की तैयारी
15 साल के वैभव के शतक पर बाबर आजम क्यों हुए चुप? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी शर्मिंदगी
ममता बनर्जी का आपा: बीजेपी की रैली देख मंच छोड़ा, भवानीपुर में मची सियासी तनातनी