पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। दूसरे चरण के मतदान से पहले भवानीपुर में एक बेहद नाटकीय और तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। सीएम ममता बनर्जी की जनसभा के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब महज 100 मीटर की दूरी पर बीजेपी की भी रैली शुरू हो गई।
भाषण के बीच में ही हटने का फैसला ममता बनर्जी भवानीपुर में अपना संबोधन दे रही थीं, तभी पास में हो रही बीजेपी की रैली का शोर सुनाई देने लगा। तेज लाउडस्पीकर की आवाज से नाराज ममता बनर्जी ने बीच मंच पर ही अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने बीजेपी पर जानबूझकर बाधा डालने का आरोप लगाया और इसे अपना अपमान बताया।
जनता से मांगी माफी, छोड़ा मंच स्थितियों से झल्लाईं ममता ने वहां मौजूद समर्थकों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह अपमानजनक है कि कोई उनके भाषण को इस तरह बाधित करे। इतना कहते ही मुख्यमंत्री ने मंच छोड़ दिया और वहां से चली गईं।
बीजेपी का तंज: हार का डर सता रहा बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री अपना आपा खो चुकी हैं और यह उनकी आगामी हार की बौखलाहट है।
हिंसक झड़प में बदली सियासी रंजिश ममता बनर्जी के मंच से हटने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। टीएमसी समर्थकों ने शुभेंदु अधिकारी की रैली की ओर रुख किया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच हाथापाई और झड़प शुरू हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
शुभेंदु अधिकारी का पलटवार हालांकि, उस समय शुभेंदु अधिकारी रैली स्थल पर नहीं पहुंचे थे, लेकिन बाद में उन्होंने हिंसा के लिए सीएम ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इसे गुंडा राज करार देते हुए जनता से इसका करारा जवाब देने की अपील की।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Chakraberia Road, Bhawanipur.
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 25, 2026
Mamata Banerjee walked off the stage, citing noise from a BJP loudspeaker.
When leaders start losing composure, it often reflects deeper anxiety.
Is this the sound of an impending defeat? pic.twitter.com/QJuN7bKRtx
गुजरात निकाय चुनाव: शहरों में सुस्ती, गांवों में दिखा लोकतंत्र का उत्साह
बंगाल चुनाव में दहला भांगड़: टीएमसी कार्यकर्ता के घर मिले 100 जिंदा बम, चुनाव आयोग सख्त
ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम: भव्य डिनर में 2,600 लोगों का खाना क्यों रह गया अधूरा?
उसका लैब टेस्ट करवाओ : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देख हैरान हुआ पाकिस्तान
हुगली में TMC सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला: गाड़ी पर बरसे पत्थर, कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोईं नेता
ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड विवाद: अंगकृष रघुवंशी को आउट कराने के लिए मोहम्मद शमी को मिला अजीबोगरीब अवॉर्ड
स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिलाएं: लखनऊ में घेराव, मेरठ में उखाड़े बिजली के बॉक्स
सत्यजीत तांबे का संजय गायकवाड़ पर तीखा प्रहार: एक जन प्रतिनिधि को कैसा नहीं होना चाहिए
अभिषेक शर्मा के साथ बदसलूकी: फैन गर्ल ने सरेआम खींचा हाथ, वीडियो देख भड़के लोग
गर्मी से बचने का अजीब जुगाड़: सिर पर फंसा दूध का डिब्बा, ग्राइंडर से कटी जान