लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया मुकाबला सिर्फ रोमांचक ही नहीं, बल्कि विवादों से भी भरा रहा। मैच के दौरान अंगकृष रघुवंशी का ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड (फील्डिंग में बाधा पहुंचाना) आउट होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब इसी विवादित विकेट पर लखनऊ टीम ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए मोहम्मद शमी को ChatGPT IQ Award से सम्मानित किया है। दरअसल, शमी की उस गेंद पर ही रघुवंशी को आउट करार दिया गया था।
क्या था पूरा मामला? कोलकाता की पारी के पांचवें ओवर में जब अंगकृष रघुवंशी रन लेने के लिए दौड़े और वापस क्रीज में लौटने की कोशिश की, तभी फील्डर का थ्रो सीधे उनके पैर में लगा। एलएसजी के खिलाड़ियों ने अपील की और थर्ड अंपायर ने फैसला सुनाया कि रघुवंशी जानबूझकर गेंद की लाइन में आए थे।
एलएसजी ने दी शमी को विशेष उपाधि मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें टीम के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने मोहम्मद शमी की समझदारी की तारीफ करते हुए उन्हें यह अवॉर्ड दिया। क्लूजनर ने कहा कि शमी ने खेल के दौरान बेहतरीन सूझबूझ दिखाई है।
रघुवंशी पर लगा जुर्माना अंपायर के इस फैसले से अंगकृष रघुवंशी बेहद नाराज दिखे थे। पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए जमीन पर बल्ला मारा और हेलमेट भी फेंक दिया था। इस अनुशासनहीनता के कारण उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।
आईपीएल इतिहास में ऐसा चौथी बार अंगकृष रघुवंशी आईपीएल में ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा और यूसुफ पठान को भी इसी नियम के तहत पवेलियन लौटना पड़ा था। हालांकि, तमाम विवादों के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह के दम पर सुपर ओवर में जीत हासिल कर ली।
*Elite skill, Super Giant mindset! 🫡
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 27, 2026
Shami claims the ChatGTP Match IQ Award 👊 pic.twitter.com/NZSKA9hQ9p
मोदी के 3 पक्के यार और बंगाल का रण; केजरीवाल ने घेरी केंद्र सरकार
हरभजन सिंह को मिला सुरक्षा कवच , पंजाब सरकार के सुरक्षा हटाने के बाद केंद्र ने संभाली कमान
बंगाल चुनाव 2026: डायमंड हार्बर में मतदाताओं को धमकाने का वीडियो वायरल, चुनाव आयोग सख्त
व्हाइट हाउस डिनर में खूनी खेल: ट्रंप और दिग्गज नेताओं पर हमला, मची अफरा-तफरी
अभिषेक शर्मा का हाथ खींचना और इरफान पठान का किस कांड: फैंस की दीवानगी या सुरक्षा में चूक?
ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग: कौन है वीडियो गेम डेवलपर से शूटर बना कोल थॉमस एलन?
संजू सैमसन ने दिखाई धोनी वाली फुर्ती, पलक झपकते ही उड़ाई शुभमन गिल की गिल्लियां
LSG vs KKR: ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड नियम पर मचा बवाल, अंगकृष रघुवंशी के आउट होने पर केकेआर का फूटा गुस्सा
अंगकृष रघुवंशी का विवादास्पद विकेट: क्या ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड नियम का हुआ गलत इस्तेमाल?
युद्ध के मुहाने पर इजरायल ले गया भारत के 240 यहूदी, हिज्बुल्लाह के निशाने वाले इलाकों में बसाने की तैयारी