कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज की छात्राओं के साथ एक अनौपचारिक संवाद किया। करीब आधे घंटे तक चली इस बातचीत में उन्होंने न केवल भविष्य की राजनीति पर चर्चा की, बल्कि छात्राओं के तीखे सवालों के जवाब भी दिए।
Gen Z है हमारा भविष्य राहुल गांधी ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा कि Gen Z (युवा पीढ़ी) ही देश का असल भविष्य है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भविष्य की कमान महिलाएं संभालेंगी और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध कराना हम सभी का कर्तव्य है।
जादूगर की ट्रिक खत्म राजनीतिक कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि अब जादूगर की तरकीबें खत्म हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा भारत हर चीज को बारीकी से समझ रहा है और वह असलियत को भांप चुका है। उनके इस बयान को सत्ता पक्ष पर सीधे हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
स्टूडेंट काउंसिल चुनाव में बवाल का मुद्दा मुलाकात के दौरान छात्राओं ने राहुल गांधी को कॉलेज कैंपस में हुए हालिया हंगामे से अवगत कराया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्टूडेंट काउंसिल चुनावों के दौरान, जिसमें सभी निर्दलीय उम्मीदवार थे, कुछ बाहरी लोगों ने कैंपस में घुसकर गुंडागर्दी की।
शिकायत में यह भी कहा गया कि मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रों ने खुद एकजुट होकर इन उपद्रवियों को कैंपस से बाहर खदेड़ा था। राहुल ने इस मामले में छात्राओं की सक्रियता की सराहना की।
महिला आरक्षण पर तीखा हमला महिला आरक्षण बिल को लेकर राहुल गांधी ने अपनी राय स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने का असली काम पंचायत राज के जरिए हुआ है। वर्तमान सरकार द्वारा लाए गए आरक्षण विधेयक को उन्होंने धोखा करार दिया।
राहुल ने आरोप लगाया कि यह बिल आरक्षण नहीं, बल्कि परिसीमन (Delimitation) का एक तरीका है, जो उत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों के बीच भेदभाव पैदा कर रहा है। उन्होंने चुनौती दी कि सरकार पुरानी शर्तों वाला महिला आरक्षण विधेयक लाए, कांग्रेस उसे बिना शर्त समर्थन देने के लिए तैयार है।
Really enjoyed meeting the young women from Gargi College and Delhi University.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 26, 2026
Two things are clear:
1.The magician has run out of tricks. Young India can see right through him.
2.Gen Z is our future - and Gen Z women will lead the way. It is our duty to open every door for… pic.twitter.com/DILa1cpfvO
केएल राहुल का ऐतिहासिक धमाका: 152 रनों की पारी से रचा इतिहास, तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
चुप रहो, नाम काट दूंगी : किताब बाहर से खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, वायरल हुआ वीडियो
आप के 7 सांसदों पर लटकी तलवार: दलबदल कानून के जाल में फंसेंगे राघव चड्ढा और अन्य?
दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: स्विस एयर के इंजन में लगी आग, बाल-बाल बचे 245 यात्री
दिल्ली की हार के लिए करुण नायर नहीं, ये बड़ी गलती जिम्मेदार: अश्विन ने उठाए सवाल
PSL में बाबर आजम का विस्फोट : बार-बार गेंद बदलने पर अंपायर से भिड़े कप्तान, वीडियो वायरल
भीख मांगने का महा-स्कैम : लंगड़ा बनकर लोगों को ठग रहा था शख्स, डैशकैम में खुली पोल
29 अप्रैल तक बंगाल छोड़ दें घुसपैठिए: PM मोदी की दो टूक चेतावनी, मतुआ समुदाय को दी गारंटी
रिंकू सिंह का सुपर शो: बल्ले और फील्डिंग से मचाया कोहराम, लखनऊ में केकेआर की यादगार जीत
दिल्ली: नशे में धुत पुलिसकर्मी की दबंगई , बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की गोली मारकर हत्या