पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के दौरे पर तीखे तेवर अपनाए हैं। उन्होंने घुसपैठियों को कड़ी चेतावनी देते हुए राज्य की जनता से बड़े वादे किए हैं।
घुसपैठियों को सीधी चेतावनी प्रधानमंत्री मोदी ने बनगांव की रैली में अवैध तरीके से रह रहे लोगों को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे बंगाल में रह रहा है, वह 29 अप्रैल से पहले बंगाल और हिंदुस्तान छोड़ दे। पीएम ने स्पष्ट किया कि 4 मई के बाद एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर खदेड़ा जाएगा और इस बार टीएमसी उन्हें बचा नहीं पाएगी।
शरणार्थियों को मोदी की गारंटी पीएम ने मतुआ-नामशूद्र और अन्य सभी शरणार्थी परिवारों को आश्वस्त किया कि उन्हें भारत की नागरिकता और पक्का पता मिलेगा। मोदी ने इसे अपनी गारंटी बताते हुए कहा कि उन्हें वे सभी हक मिलेंगे जो किसी भी सामान्य भारतीय नागरिक को प्राप्त हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जनसंघ के समय से ही भाजपा शरणार्थियों के दर्द के साथ खड़ी रही है।
टीएमसी के महाजंगलराज पर हमला आरामबाग की रैली में पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि टीएमसी के महाजंगलराज में बेटियां गायब हो रही हैं और सरकार सोई हुई है। उन्होंने संदेशखाली की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 4 मई के बाद भाजपा सरकार इन गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब करेगी।
स्वास्थ्य और विकास का वादा प्रधानमंत्री ने बंगाल की जनता के लिए कई लोकलुभावन घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर बंगाल की महिलाओं को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जन औषधि केंद्रों पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट पर दवाएं मिलेंगी और ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर की जांच व टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त होगा।
मिशन 148: चुनावी समीकरण पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए सियासी घमासान जारी है। बहुमत के लिए भाजपा को 148 सीटों का जादुई आंकड़ा छूना है। फिलहाल राज्य में चुनावी प्रचार का शोर 27 अप्रैल को थम जाएगा, जिसके बाद दूसरे चरण में जनता अपना फैसला सुनाएगी।
भाजपा सरकार में यहां बंगाल की बहनों को अपनी बीमारी का इलाज टालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
— BJP (@BJP4India) April 26, 2026
हमारी सरकार आपको पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देगी।
जन औषधि केंद्र पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट पर दवा दी जाएगी।
ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच और टीका मुफ्त लगाया जाएगा।
साथ ही… pic.twitter.com/OyMh8uD9aR
6 फीट 3 इंच के गेंदबाज का कहर: मोहसिन खान ने अकेले केकेआर की आधी टीम को किया ढेर
अपमान का बदला! वैभव सूर्यवंशी ने लगातार 4 छक्के जड़कर गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को दिया करारा जवाब
ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड विवाद: अंगकृष रघुवंशी के आउट होने पर मचा बवाल, केकेआर खेमा सन्न
अभिषेक शर्मा का जलवा: फैन की बदसलूकी से असहज हुए स्टार क्रिकेटर, मैदान पर मचा रहे हैं रनों की सुनामी
सुपर ओवर का रोमांच: रिंकू सिंह के तूफान में उड़ी लखनऊ, केकेआर ने घर में घुसकर पीटा
ताजी सीमेंट वाली सड़क पर दौड़ा दी स्कूटी, चचा की हरकत देख भड़के लोग
18 खुफिया एजेंसियां, अरबों का बजट, फिर भी ट्रंप पर हमला कैसे? सुरक्षा में आखिर कहां हो रही चूक?
टर्बनेटर पर गद्दार का ठप्पा: पंजाब सरकार ने छीनी Z+ सुरक्षा, अब CRPF कमांडो के घेरे में रहेंगे भज्जी
वायरल वीडियो: अभिषेक शर्मा का फैन ने थामा हाथ, वीडियो देख भड़के फैंस!
मिडिल क्लास का AC सपना : ताने सुनने के बाद जब घर में आई ठंडक, तो बंदे ने कहा- सुकून की कीमत है ये