पंजाब की राजनीति में मचे सियासी घमासान के बीच टर्बनेटर के नाम से मशहूर पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भगवंत मान सरकार ने हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा को अचानक वापस ले लिया है। इस फैसले के कुछ ही घंटों बाद केंद्र सरकार ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें केंद्रीय सुरक्षा मुहैया करा दी है।
CRPF का सुरक्षा घेरा केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर अब हरभजन सिंह को CRPF की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब भज्जी दिल्ली और पंजाब, दोनों ही जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों के कड़े घेरे में रहेंगे। उनके निजी सहायक मनदीप सिंह ने सुरक्षा वापस लिए जाने की पुष्टि की है।
आवास पर गद्दार लिखने से बढ़ा तनाव हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सांसदों के खिलाफ पंजाब में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शनिवार को जालंधर में हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया और उनकी घर की दीवार पर स्प्रे पेंट से गद्दार लिख दिया। सुरक्षा को लेकर बढ़ते खतरे के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।
अन्य नेताओं को भी सुरक्षा का कवच सिर्फ हरभजन सिंह ही नहीं, बल्कि आप से भाजपा में आए संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता और विक्रमजीत साहनी को भी केंद्रीय सुरक्षा दी गई है। इन नेताओं को अब CRPF के कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे।
सियासी संकट और तीखे हमले राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने से पंजाब की राजनीति में बड़ा संकट पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन नेताओं पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने इन सांसदों को गद्दार करार देते हुए कहा कि इन्होंने पंजाब की जनता के भरोसे को तोड़ा है।
हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा में भेजा था। अब उनके और अन्य सांसदों के पाला बदलने के बाद से ही पंजाब में राजनीतिक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है।
*#WATCH | Jalandhar, Punjab: AAP workers express their resentment against Rajya Sabha MP Harbhajan Singh as they wrote Gaddar on the walls of his residence in Jalandhar.
— ANI (@ANI) April 25, 2026
Raghav Chadha, Harbhajan Singh, along with 2/3rd MPs of AAP, merged with the BJP yesterday. pic.twitter.com/PGiFKwlt0I
रिंकू सिंह का सुपर शो: बल्ले और फील्डिंग से मचाया कोहराम, लखनऊ में केकेआर की यादगार जीत
रील के चक्कर में मौत को दावत: सड़क पर डांस करती लड़की का वीडियो देख भड़के लोग
IPL में संभल एक्सप्रेस का कोहराम: मोहसिन खान की घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया के दरवाजे खुले!
अभिषेक शर्मा का वायरल वीडियो: होटल के बाहर फैन की बदतमीजी, क्रिकेटर को खींचकर किया असहज
आज रात गोलियां चलेंगी : ट्रंप पर हमले से पहले प्रेस सचिव का रहस्यमयी बयान वायरल
15 साल के वैभव के शतक पर बाबर आजम क्यों हुए चुप? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखी शर्मिंदगी
11 रन पर आउट होकर भी इतिहास रच गए संजू सैमसन, धोनी और रैना को पीछे छोड़ हासिल किया यह मुकाम
नशे में ब्रूस ली बना शख्स: सड़क पर शुरू किया कुंग-फू, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
आज रात गोलियां चलेंगी : ट्रंप की सेक्रेटरी की भविष्यवाणी और उसके बाद मची सनसनी
कैसा वर चाहिए? सवाल पर लड़की का जवाब सुनकर शर्म से लाल हुआ लड़का, वीडियो हुआ वायरल