सोशल मीडिया पर शराब के नशे में अजीबोगरीब हरकतें करते लोगों के वीडियो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसमें एक शख्स नशे की हालत में सड़क के बीचों-बीच मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन करते दिख रहा है।
हवा में मुक्के और खंभे से फाइट वीडियो में दिख रहा यह शख्स इस कदर नशे में है कि उसे होश ही नहीं है कि वह कहां और क्या कर रहा है। कभी वह हवा में तेजी से मुक्के बरसाने लगता है, तो कभी किसी अदृश्य दुश्मन से लड़ते हुए अजीबोगरीब पोज देता है। हद तो तब हो गई जब उसने सड़क किनारे लगे एक खंभे को ही अपना प्रतिद्वंद्वी मान लिया और उस पर कुंग-फू के दांव-पेंच आजमाने लगा।
आस-पास के लोग रह गए दंग शख्स की ये हरकतें देख वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह गए। कुछ लोग यह नजारा देख रुक गए और दूर से ही उसके इस नशेड़ी स्टंट का वीडियो बनाने लगे। वीडियो में शख्स का अंदाज इतना फिल्मी और अजीब है कि इसे देखकर लोग अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर पव्वा आर्ट्स की धूम इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, ये मार्शल आर्ट नहीं, पव्वा आर्ट्स कर रहा है भाई। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, लगता है ये ब्रूस ली का असली गुरु है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, बचपन में जापानी मार्शल आर्ट्स का शौकीन रहा होगा, जो नशे में याद आ रहा है।
फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।
Can someone tell me which martial art this is😭 pic.twitter.com/ffIza7P27i
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 25, 2026
अभिषेक शर्मा का वायरल वीडियो: होटल के बाहर फैन की बदतमीजी, क्रिकेटर को खींचकर किया असहज
टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, चेन्नई रखेगी बड़े स्कोर पर नज़र
असफलता से न घबराएं छात्र, सीएम योगी ने दिया चरैवेति-चरैवेति का मंत्र
क्या वैभव सूर्यवंशी की उम्र का विवाद सुलझ गया? दोस्त के दावे ने बढ़ाई चर्चा
होटल में अभिषेक शर्मा से फीमेल फैन की बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
LSG vs KKR: अंपायर के विवादित फैसले पर भड़का केकेआर खेमा, अंगकृष रघुवंशी को ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड देख मचा बवाल
Samsung के नए फोल्डेबल फोन का फर्स्ट लुक: डिजाइन में बड़े बदलावों के संकेत, जानें क्या है खास
अभिषेक शर्मा के साथ सरेआम बदतमीजी: फैन ने जबरदस्ती खींचा हाथ, वीडियो देख भड़के फैंस
आज रात गोलियां चलेंगी : ट्रंप पर हमले से पहले प्रेस सचिव का रहस्यमयी बयान वायरल
ट्रंप पर हमले से मचा सियासी बवाल: कांग्रेस नेता बोले- जैसी करनी वैसी भरनी