IPL 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक विवादित घटना को लेकर चर्चा में हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन ने अभिषेक के साथ बेहद अनुचित व्यवहार किया।
क्या हुआ होटल में? वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद अभिषेक शर्मा अपने सिक्योरिटी गार्ड्स की सुरक्षा के बीच होटल के अंदर जा रहे थे। तभी अचानक एक युवती दौड़कर आती है और उनका हाथ मजबूती से पकड़ लेती है। वह अभिषेक को अपनी ओर खींचने की कोशिश करती है, जिससे खिलाड़ी असहज नजर आते हैं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर अभिषेक को फैन के चंगुल से छुड़ाया।
सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा वीडियो के वायरल होते ही क्रिकेट फैंस भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लड़की की इस हरकत की कड़ी आलोचना की है। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि अगर यही काम किसी पुरुष फैन ने महिला खिलाड़ी के साथ किया होता, तो अब तक बड़ा हंगामा खड़ा हो गया होता। हैरानी की बात यह भी रही कि वहां उस लड़की का बॉयफ्रेंड भी मौजूद था, जिसे लेकर लोग तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा मैदान के अंदर अभिषेक का प्रदर्शन इस सीजन लाजवाब रहा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने महज 29 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ ही उन्होंने ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। उनके नाम अब इस सीजन सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं।
प्लेऑफ की ओर बढ़ती हैदराबाद जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। टीम अब 10 अंकों और +0.815 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। हैदराबाद ने इस सीजन अब तक 8 में से 5 मैच जीते हैं।
टीम की प्लेऑफ में जगह लगभग सुरक्षित मानी जा रही है। अगर SRH अपने बचे हुए 6 मैचों में से 3 या 4 में भी जीत दर्ज कर लेती है, तो उनकी राह आसान हो जाएगी। टीम का अगला मुकाबला 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ है।
*Abhishek was going to his hotel room and a girl held his hand which made him uncomfortable. Just imagine the outrage if a boy did this to women’s team. The worst part is that her boyfriend was there how embarrassed he must have felt 🥲 pic.twitter.com/ZpxAhd87uz
— ` (@8eenpoint5) April 25, 2026
हवा, मिट्टी और हर पत्ते में हूं मैं : डायमंड हार्बर के होटल रूम 208 का रहस्य क्या है?
बंगाल चुनाव में दहला भांगड़: टीएमसी कार्यकर्ता के घर मिले 100 जिंदा बम, चुनाव आयोग सख्त
व्हाइट हाउस डिनर में खूनी खेल की कोशिश: अर्धनग्न हालत में दबोचा गया शूटर, ट्रंप ने शेयर की तस्वीरें
IPL 2026: होटल में अभिषेक शर्मा के साथ बदसलूकी, फैन ने हाथ पकड़कर खींचा; वीडियो वायरल
डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का सनसनीखेज खुलासा: हमलावर के मैनिफेस्टो में छिपे थे खौफनाक इरादे
जेडीयू की नई पावर पॉलिटिक्स : नीतीश के बेटे निशांत का भव्य स्वागत, 3 मई से संभालेंगे मोर्चा
वादे के पक्के मोदी: 10 रुपये की झालमुड़ी के बाद अब चिट्ठी से टीएमसी में हलचल
गीले सीमेंट पर स्कूटी लेकर चढ़े चचा , सड़क का हुलिया बिगाड़कर खुद भी फंसे; देखें वायरल वीडियो
व्हाइट हाउस डिनर में गोलीबारी: प्रेस सचिव की मजाक वाली भविष्यवाणी सच साबित होने से मचा हड़कंप
वॉशिंगटन हिल्टन होटल में ट्रंप पर हमला: क्या इतिहास ने खुद को दोहराया?