व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से ठीक पहले लेविट ने कहा था कि आज रात कुछ गोलियां चलेंगी। उनके इस बयान की टाइमिंग और उसके बाद हुई घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है।
क्या था लेविट का इशारा? फॉक्स न्यूज के पत्रकार से बात करते हुए लेविट ने कहा था, आज रात का भाषण एकदम क्लासिक डोनल्ड ट्रंप स्टाइल में होगा। आज रात इस कमरे में कुछ गोलियां चलेंगी (यानी तीखी बातें कही जाएंगी)। लेविट का यह बयान ट्रंप के आक्रामक और जोशीले भाषण देने के अंदाज को लेकर था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह शब्द हकीकत में बदल गए।
डिनर में अफरा-तफरी का माहौल शनिवार रात व्हाइट हाउस में आयोजित इस डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलियों की आवाज से सन्नाटा पसर गया। उस समय वहां स्वयं राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद थे। घटना होते ही सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत घेरा बनाकर नेताओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जबकि अन्य मेहमान अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए।
संदिग्ध के पास थे घातक हथियार ट्रंप ने बाद में प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि संदिग्ध के पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू बरामद किए गए हैं। सीक्रेट सर्विस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान एक अधिकारी को गोली भी लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण उनकी जान बच गई।
क्या यह किसी बड़े हमले की साजिश थी? घटना के बाद उपजी चिंताओं पर ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं लगता कि इस हमले का ईरान के साथ चल रहे मौजूदा युद्ध से कोई संबंध है। उन्होंने हमलावर को एक पागल इंसान और लोन वुल्फ करार दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच हमलावर हथियारों के साथ अंदर कैसे दाखिल हुआ।
🚨 JUST NOW: Karoline Leavitt calls on everyone to watch tonight because Donald Trump will bring the heat and there will be “shots fired”
— MAGA Voice (@MAGAVoice) April 25, 2026
LET’S FREAKING GO 🔥 pic.twitter.com/GMkccJ7qvw
जब गोलियों की तड़तड़ाहट में भी अंकल जी को याद रहा केक, वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड विवाद: अंगकृष रघुवंशी को आउट कराने के लिए मोहम्मद शमी को मिला अजीबोगरीब अवॉर्ड
दीप्ति शर्मा के पंजा से ढहा साउथ अफ्रीका का किला, भारत ने दर्ज की शानदार जीत
वायरल वीडियो: निकालो इस डायन को! मासूम बच्चे पर बेरहमी से बरसाए डंडे, शिक्षिका की करतूत पर भड़के लोग
तुम मुझे वोट दो, मैं TMC से आजादी दिलाऊंगा - बोंगांव में गरजे PM मोदी
हारकर भी जीत गए बाबर आजम: नन्हे अफरीदी की जादुई गेंद पर हुए LBW, वीडियो वायरल
एलन मस्क के AI Grok ने बताया किसे चुनता प्रधानमंत्री, सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग
रामायण में राम-हनुमान के रोल में इन दो खान्स को देखना चाहती थीं हेमा मालिनी, वायरल वीडियो से मचा बवाल
इस्तीफे के 12 दिन बाद नीतीश कुमार का पावर शो , जदयू दफ्तर में खुद पर बने गाने पर बजवाईं तालियां
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन TMC सांसद की कार पर हमला, रोते हुए बयां किया दर्द; EC सख्त