ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। एक आवारा कुत्ते काली ने अपनी जान दांव पर लगाकर 30 मासूम बच्चों को काल के मुंह से बाहर निकाल लिया। काली की इस शहादत की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है।
क्या हुआ था उस दिन? घटना मयूरभंज के उदला ब्लॉक के धिरकुल गांव के श्री जगन्नाथ शिशु विद्या मंदिर की है। स्कूल के बाहर किंडर गार्डन के 30 बच्चे खेल रहे थे। तभी एक खतरनाक जहरीला सांप रेंगता हुआ बच्चों के बीच घुसने की कोशिश करने लगा। मासूम बच्चे खतरे से पूरी तरह अनजान थे।
सांप से भिड़ा काली तभी वहां मौजूद काली नाम के कुत्ते को खतरे की आहट मिली। उसने बिना डरे सांप पर हमला कर दिया। सांप और कुत्ते के बीच काफी देर तक खूनी संघर्ष चला। काली ने अंततः सांप को मार गिराया, लेकिन इस लड़ाई में सांप ने उसे कई बार डस लिया था। जहर फैलने के कारण काली ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
गांव वालों ने दी अंतिम विदाई काली की वफादारी और बहादुरी देखकर धिरकुल गांव के लोग भावुक हो गए। ग्रामीणों ने काली को श्रद्धांजलि दी और पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। उसे फूलों और सफेद कपड़े में लपेटकर अंतिम विदाई दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा हालांकि, इंटरनेट पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है। लाखों लोग काली को हीरो बता रहे हैं, वहीं कई लोग गांव वालों की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि अगर गांव वाले समय रहते हस्तक्षेप करते, तो शायद काली की जान बचाई जा सकती थी।
एक यूजर ने लिखा, इंसान का सबसे वफादार दोस्त आज हमारे बीच नहीं है। वहीं दूसरे ने सवाल किया, क्या गांव वाले सिर्फ तमाशा देख रहे थे? उसे बचाया क्यों नहीं गया? काली का यह बलिदान इंसानों और जानवरों के बीच के गहरे रिश्ते की एक दुखद लेकिन गर्व भरी कहानी बन गया है।
A stray dog named Kali in Mayurbhanj, Odisha, heroically fought & k!lled a venomous snake to save 30 kindergarten kids. Bitten repeatedly, she d!ed from the venom. Villagers gave her a heartfelt funeral procession with flowers & white cloth🥹 pic.twitter.com/EEmBxmNJih
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 22, 2026
रील के चक्कर में मौत को दावत: सड़क पर डांस करती लड़की का वीडियो देख भड़के लोग
लुंगी एनगिडी को लेकर बड़ी अपडेट: क्या IPL 2026 से बाहर हो जाएंगे DC के घातक गेंदबाज?
IPL 2026: पंजाब का ऐतिहासिक कारनामा, 265 रनों का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास; प्रीति जिंटा का पंच हुआ वायरल
गोलीबारी से दहला डिनर, भगदड़ के बीच शराब की बोतलें चुराते दिखे पत्रकार? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
संजू सैमसन का धोनी अवतार : बिजली जैसी फुर्ती से शुभमन गिल को किया दंग
क्या ममता बनर्जी के मंच छोड़ने से घबरा गई है TMC? अमित मालवीय ने पूछा- क्या यह हार की आहट है?
रिंकू सिंह का अंतिम ओवर तांडव: 4 गेंदों पर 4 छक्के जड़कर लखनऊ के स्पिनर का काटा चालान
ट्रंप पर हमले से मचा सियासी बवाल: कांग्रेस नेता बोले- जैसी करनी वैसी भरनी
सुपर ओवर का सुपरमैन : रिंकू सिंह की जादुई फील्डिंग ने पलटा मैच, जानें जीत का असली राज
बस एक बार हमबिस्तर हो जाओ... : BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता का सनसनीखेज आरोप, राजनीति में उबाल