विकेट के पीछे दिखा सैमसंग का जादू गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन का बल्ला भले ही खामोश रहा, लेकिन विकेट के पीछे उनकी फुर्ती ने सबका दिल जीत लिया। संजू ने गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को जिस अंदाज में आउट किया, उसने फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी।
पलक झपकते ही गिलीं बिखेरीं यह वाकया गुजरात की पारी के सातवें ओवर में हुआ। नूर अहमद की गेंद लेग साइड की तरफ जा रही थी, जिसे गिल फ्लिक करने के प्रयास में चूक गए। जैसे ही गिल का पैर हवा में उठा, चौकन्ने संजू सैमसन ने गेंद पकड़ते ही पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दीं। गिल को लगा कि वह सुरक्षित हैं, लेकिन रिप्ले ने साफ कर दिया कि सैमसंग की यह स्टंपिंग मास्टरक्लास थी।
सोशल मीडिया पर छाई चर्चा सैमसन की इस जबरदस्त विकेटकीपिंग को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई फैंस ने उन्हें धोनी जैसा तेज-तर्रार बताया, तो कुछ उन्हें भविष्य में धोनी का योग्य उत्तराधिकारी मान रहे हैं। स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी इस शानदार नज़ारे को देखकर झूम उठे।
गुजरात ने दर्ज की आसान जीत भले ही सैमसन ने शानदार स्टंपिंग की, लेकिन मैच का नतीजा गुजरात टाइटंस के पक्ष में रहा। गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ गुजरात पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई को एक स्थान का नुकसान हुआ और वह छठे नंबर पर खिसक गई।
चेन्नई की लचर शुरुआत और संघर्ष मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और 37 रन तक टीम ने अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे। ऋतुराज गायकवाड़ (74*) और शिवम दुबे की साझेदारी ने टीम को 158 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए साई सुदर्शन (87) और शुभमन गिल (33) की पारियां जीत की नींव साबित हुईं। गुजरात ने मात्र 16.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
The 4K angle of Sanju Samson stumping Shubman Gill...!!
— Gillfied⁷ (@Gill_Iss) April 26, 2026
Not gonna lie, I thought It was MS Dhoni at first...!! 😅💯 pic.twitter.com/oBo46irgsw
योगी बंदर, चायवाला-तड़ीपार : ओवैसी की लेडी फाइटर सईदा फलक का विवादित बोल, पीएम-सीएम पर की अभद्र टिप्पणी
फेल हुई छात्रा का गजब का जुगाड़ : PTM में माता-पिता की डांट से बचने के लिए Rapido राइडर को बनाया भाई
पप्पू यादव का बिगड़ा बोल: भाजपा विधायक ने घेरा, कहा- माफी से भी नहीं भरेगा जख्म
महिलाओं पर पप्पू यादव की अभद्र टिप्पणी: मैथिली ठाकुर का करारा प्रहार, कहा- माफी के लायक भी नहीं
ईरान की अमेरिका को दो टूक: न्यूक्लियर और होर्मुज पर तय की लक्ष्मण रेखा , क्या ट्रंप मानेंगे नया प्रपोजल?
वायरल वीडियो: निकालो इस डायन को! मासूम बच्चे पर बेरहमी से बरसाए डंडे, शिक्षिका की करतूत पर भड़के लोग
अंगकृष रघुवंशी का विवादास्पद विकेट: क्या ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड नियम का हुआ गलत इस्तेमाल?
LSG vs KKR: ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड नियम पर मचा बवाल, अंगकृष रघुवंशी के आउट होने पर केकेआर का फूटा गुस्सा
मैदान पर चौके-छक्के, होटल में बदतमीजी: अभिषेक शर्मा के साथ हुई शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल
अभिषेक शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक: फैन ने हाथ पकड़कर बुरी तरह खींचा, वीडियो वायरल