आईपीएल के रोमांच में अगर किसी बल्लेबाज का नाम सबसे ऊपर आता है, तो वह हैं रिंकू सिंह। रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रिंकू ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें फिनिशर का किंग कहा जाता है। एक फीके पड़ते मैच में रिंकू सिंह ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से जान फूंक दी।
आखिरी ओवर में गेंदबाजों की शामत 19 ओवर तक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का स्कोर महज 129/6 था। मैच एकतरफा नजर आ रहा था, लेकिन आखिरी ओवर में लखनऊ के कप्तान ने स्पिनर दिग्वेश राठी को गेंद थमाई। दिग्वेश, जो अक्सर विकेट लेने के बाद विपक्षी बल्लेबाजों का चालान काटने के लिए मशहूर हैं, खुद रिंकू सिंह के निशाने पर आ गए। रिंकू ने लगातार 4 छक्के जड़कर ओवर में 26 रन बटोर लिए और केकेआर को 155 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचा दिया।
विपरीत परिस्थितियों में निखरा रिंकू का हुनर मैच की शुरुआत KKR के लिए किसी बुरे सपने जैसी थी। लखनऊ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने आग उगलती गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट झटके। महज 76 रनों पर केकेआर की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसी नाजुक स्थिति में रिंकू सिंह क्रीज पर डटे रहे और अंत तक लड़ाई जारी रखी।
आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी इस तूफानी पारी के साथ ही रिंकू सिंह ने आईपीएल में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी दर्ज किया। उन्होंने 51 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन बनाए। दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल में पहली बार उन्होंने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है।
मोहसिन खान का ऐतिहासिक पंजा रिंकू सिंह की चमक के बीच लखनऊ के मोहसिन खान की गेंदबाजी भी चर्चा में रही। मोहसिन ने आईपीएल 2026 में पहली बार पांच विकेट (पंजा) लेने का कारनामा कर इतिहास रच दिया। हालांकि, अंत में रिंकू सिंह की आक्रामकता भारी पड़ी, जिसने इकाना स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। यह मैच एक बार फिर रिंकू सिंह के उस जुमले को सच साबित कर गया— रिंकू है तो मुमकिन है ।
*6⃣, 6⃣, 6⃣, 6⃣ 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2026
🎥 Enjoy Rinku Singh s sizzling ball-striking in the last over 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/elFxwvCeWO#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/98wGgWK14c
पीएम मोदी ने जिस काली मंदिर में टेका मत्था, वहां प्रसाद में चढ़ता है नॉन-वेज; जानें 300 साल पुराना रहस्य
अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा फैन ने, सोशल मीडिया पर छिड़ा जेंडर इक्वेलिटी का विवाद
18 खुफिया एजेंसियां, अरबों का बजट, फिर भी ट्रंप पर हमला कैसे? सुरक्षा में आखिर कहां हो रही चूक?
LSG vs KKR: अंगकृष रघुवंशी का अजीबोगरीब आउट, क्रिकेट जगत में मचा बवाल
अभिषेक शर्मा के साथ होटल के बाहर हुई अजीबो-गरीब घटना, अचानक हाथ पकड़कर खींचा तो मची हलचल
भवानीपुर में सियासी संग्राम: शोर के कारण ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी रैली, समर्थकों में झड़प
आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड: लखनऊ में फूटा सुपर ओवर का बम, 6 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
रामायण में राम-हनुमान के रोल में इन दो खान्स को देखना चाहती थीं हेमा मालिनी, वायरल वीडियो से मचा बवाल
व्हाइट हाउस डिनर में खूनी खेल की कोशिश: अर्धनग्न हालत में दबोचा गया शूटर, ट्रंप ने शेयर की तस्वीरें
सुपर ओवर का रोमांच: रिंकू सिंह के तूफान में उड़ी लखनऊ, केकेआर ने घर में घुसकर पीटा