पश्चिम बंगाल के जॉयपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलाया गया। विपक्ष ने दावा किया कि योगी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रसिद्ध नारे तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा का श्रेय स्वामी विवेकानंद को दे दिया। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की महुआ मोइत्रा और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने तीखे हमले किए।
क्या था पूरा सच? भाषण के वायरल हो रहे हिस्से को काट-छाँट कर पेश किया गया है। पूरे भाषण को सुनने पर स्पष्ट होता है कि CM योगी बंगाल की महान विभूतियों का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, स्वामी विवेकानंद इसी बंगाल की धरती से जन्मे हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था... (थोड़े ठहराव के बाद)... तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा, नेताजी का यह उद्घोष भारत की आजादी का मंत्र बना। योगी ने वाक्य के प्रवाह में तुरंत नेताजी का नाम स्पष्ट रूप से लिया था।
विपक्ष का सुनियोजित हमला महुआ मोइत्रा ने बिना तथ्यों की जांच किए योगी को बुलडोजर बुद्धि कहकर संबोधित किया, जबकि सुप्रिया श्रीनेत ने इतिहास का पाठ पढ़ाने की कोशिश की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि TMC और कांग्रेस ने यह प्रोपेगेंडा राज्य में अपनी सरकार के खिलाफ बन रहे माहौल और भ्रष्टाचार के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए रचा था।
सोशल मीडिया ने दिया करारा जवाब वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने योगी का पूरा भाषण ढूंढ निकाला और विपक्ष की पोल खोल दी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महुआ मोइत्रा और सुप्रिया श्रीनेत को घेरते हुए कहा कि यह तथ्य की गलती नहीं, बल्कि विपक्ष के सुनने की विफलता है। लोगों ने महुआ मोइत्रा से तथ्यों की जांच करने और कानों का इलाज कराने जैसी तीखी नसीहतें भी दीं।
आखिर योगी का असली निशाना क्या था? दअरसल, उस रैली में योगी आदित्यनाथ ने TMC की तुष्टीकरण की राजनीति पर कड़ा प्रहार किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार राम भक्तों पर अत्याचार कर रही है और दुर्गा पूजा व विसर्जन जैसी धार्मिक गतिविधियों में बाधा डालती है। योगी ने स्वामी विवेकानंद के गर्व से कहो हम हिंदू हैं के आह्वान को याद दिलाया। विपक्ष का यह प्रोपेगेंडा संभवतः योगी द्वारा उठाए गए सुरक्षा, धर्म और विकास जैसे उन मुद्दों को दबाने की कोशिश थी, जिनसे TMC सरकार बैकफुट पर है।
“स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा”: योगी आदित्यनाथ
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) April 20, 2026
नहीं योगी जी यह बात नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने 4 जुलाई, 1944 को आज़ाद हिन्द फौज की एक रैली में कही थी
स्वामी विवेकानंद जी का निधन 1902 में हो गया था
🤦♀️🤦♀️ pic.twitter.com/aZ8dlbDD7t
बंगाल चुनाव: रैली में फिसली सीएम योगी की जुबान, TMC ने पकड़ी गलती तो मचा सियासी बवाल
तिलक हटाने और चोटी काटने का फरमान? लेंसकार्ट पर पूर्व कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
पटना में नारी शक्ति का शंखनाद: सम्राट चौधरी बोले- बहनों के साथ अन्याय करने वालों को पाताल से भी खोज निकालेंगे
लोनी में गौकशी की जांच करने गई फूड इंस्पेक्टर पर हमला, भड़के MLA नंदकिशोर गुर्जर ने दी चेतावनी
अब नहीं आऊंगा दोस्त... एलपीजी किल्लत से घर लौटते मजदूर, बंगाल चुनाव में बदलेगी सियासी दिशा?
वायरल वीडियो: गेम में मालिक ने की चीटिंग, तो स्मार्ट डॉगी ने रंगे हाथों ऐसे पकड़ा!
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार वापसी, एक जीत से बदली पॉइंट्स टेबल की तस्वीर
IPL 2026: बीच मैदान तिलक वर्मा पर क्यों बरसे हार्दिक पांड्या? कप्तान ने खोला राज
भारत-कोरिया के बीच बढ़ेगा कल्चरल कनेक्शन : PM मोदी ने किया फ्रेंडशिप फेस्टिवल का ऐलान
योगी का अधूरा वीडियो वायरल: TMC-कांग्रेस के प्रोपेगेंडा की खुली पोल, जानिए क्या थी पूरी सच्चाई